फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   september 2 big and important news all updates will get on amar ujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर

Mon, 02 Sep 2019 07:21 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 02 Sep 2019 07:21 AM IST
विज्ञापन
september 2 big and important news all updates will get on amar ujala
प्रमुख खबरें - फोटो : अमर उजाला
हर रोज हमारी आंखों के सामने से और जेहन से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी। 
विज्ञापन


पाकिस्तान आज कुलभूषण को देगा राजनयिक पहुंच, अपने अफसर की मौजूदगी की शर्त पर 'खामोश'
पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत के आदेश पर कुलभूषण जाधव को सोमवार को राजनयिक पहुंच देगा। सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी की राजनयिक से मुलाकात की शर्तों पर भारत और पाकिस्तान में मतभेद के कारण करीब छह हफ्ते बाद पाकिस्तान ने यह एलान किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर

चंद्रमा की पांचवीं परिक्रमा पूरी, आज चंद्रयान-2 से अलग होगा लैंडर विक्रम
चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की पांचवीं और आखिरी परिक्रमा रविवार को सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। अब लैंडर विक्रम को अंतरिक्ष यान से अलग करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

प्रधानमंत्री मोदी से साथ चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखेंगे मणिपुर के वाहेंगबम देवानंदा
मणिपुर के पूर्वी इम्फाल के यारलपत में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र वाहेंगबम देवानंदा को चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखने का मौका मिलेगा। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

WIvsIND: तीसरे दिन भी भारतीय गेंदबाजों का जलवा बरकरार, रहाणे-विहारी ने खेली अर्धशतकीय पारी
भारत की पहली पारी 416 के जवाब में वेस्टइंडीज की पहली 117 रन पर ही सिमटी गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 299 रन की बढ़त मिली। भारत ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट गंवाकर 168 रन पर घोषित की और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 468 रन का लक्ष्य दिया है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

करतारपुर कॉरिडोर: भारत-पाक के बीच चार सितंबर को बैठक, रावी नदी पर पुल निर्माण पर फैसला संभव
श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के निर्माण में आ रही तकनीकी समस्याओं के हल के लिए हुई विचार-चर्चा के बाद अब दोनों देशों के बीच चार सितंबर बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे अटारी सड़क सीमा में उच्च अधिकारी स्तर की एक बैठक होगी। 


यहां पढ़ें पूरी खबर

बाबरी विध्वंस केस : राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त होते ही कल्याण सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
राजस्थान के राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त हो रहे कल्याण सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि उन पर बाबरी मस्जिद गिराने को लेकर मुकदमा चल सकता है। अभी तक सांविधानिक पद पर होने के कारण वह मुकदमे से बचे हुए थे।

यहां पढ़ें पूरी खबर

सूखे और मरुस्थलीकरण से बचाने के लिए आज ग्रेटर नोएडा में जुटेंगे 196 देशों के प्रतिनिधि 
पृथ्वी पर हर वर्ष झारखंड जितनी यानी करीब 80 हजार वर्ग किमी भूमि मरुस्थल बन जाती है। इसकी वजह प्राकृतिक नहीं, बल्कि मानवीय है। इसे रोकने और भूमि को बचाने पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा मरुस्थलीकरण रोकने के लिए संधि (यूएनसीसीडी) की गई। इसके तहत विश्व के 196 देशों के प्रतिनिधि गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर में सोमवार से कॉन्फ्रेंस में जुट रहे हैं। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

डीयू में प्लेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू  
दिल्ली विश्वविद्यालय में सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2019-20 की केंद्रीयकृत प्लेसमेंट प्रक्रिया सोमवार से शुरू होने जा रही है। इसमें हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

रेलयात्री ध्यान दें! आज से 52 ट्रेनें निरस्त, इस स्टेशन से गुजरेंगी छह अतिरिक्त गाड़ियां
इस माह सोमवार को रेल यात्रियों को आगरा-दिल्ली और टूंडला-कानपुर रूटों पर ट्रेनों के निरस्त रहने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, टूंडला में चार सितंबर से शुरू होने जा रहे मेगा ब्लाक के दौरान छह यात्री ट्रेनों को आगरा कैंट स्टेशन से होकर गुजारा जाएगा। इसका फायदा रेल यात्री उठा सकेंगे।     
यहां पढ़ें पूरी खबर

आज चक्का जाम कर सकती हैं टैक्सी-टेंपो यूनियनें, सरकार से चालान की राशि घटाने की मांग    
दिल्ली के टैक्सी, टेंपो ट्रेवलर, टेंपो और ऑटो समेत अन्य सभी छोटी-बड़ी यूनियनों और एसोसिएशन ने संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट का विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नए अधिनियम के तहत चालान की राशि कई गुना बढ़ाई गई है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

माता-पिता से मिलकर छात्रा बोली-वायरल वीडियो में कही बात सच, सोमवार को मौन तोड़ेंगे चिन्मयानंद
पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाली छात्रा को उसकी इच्छा के अनुरूप पुलिस ने उसके माता-पिता को दिल्ली ले जाकर मिलवा दिया है। रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रा ने पहले अपनी मां और फिर पिता से बात की। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में छात्रा का बयान होना है।
    
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed