फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kalyan Singh to face charges in Babri Masjid demolition case

बाबरी विध्वंस केस : राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त होते ही कल्याण सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mon, 02 Sep 2019 12:11 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 02 Sep 2019 12:11 AM IST
सार

  • कल्याण सिंह फिर ले सकते है भाजपा की सदस्यता
  • राज्यपाल रहते मिला हुआ था सांविधानिक बचाव
  • दोबारा सांविधानिक पद मिला तो मुकदमे से बच सकते हैं कल्याण सिंह

विज्ञापन
Kalyan Singh to face charges in Babri Masjid demolition case

विस्तार

राजस्थान के राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त हो रहे कल्याण सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि उन पर बाबरी मस्जिद गिराने को लेकर मुकदमा चल सकता है। अभी तक सांविधानिक पद पर होने के कारण वह मुकदमे से बचे हुए थे। 

विज्ञापन


19 अप्रैल 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती पर आपराधिक साजिश का मुकदमा चलाने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


उस वक्त कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि राज्यपालों को संविधान द्वारा प्रदत्त रक्षा के कारण कल्याण सिंह पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। अनुच्छेद 361 के अनुसार राष्ट्रपति और राज्यपालों को पद पर रहते हुए मुकदमों से छूट मिली हुई है। इसके चलते सिंह को तब राहत मिल गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूत्रों का कहना है कि अब कल्याण सिंह पद पर नहीं रहेंगे तो उन पर मुकदमा चल सकता है। हालांकि, सरकार उन्हें दोबारा अन्य सांविधानिक पद पर नियुक्त दे देती है तो वह बच सकते हैं। 
 

कल्याण सिंह फिर ले सकते है भाजपा की सदस्यता

Kalyan Singh to face charges in Babri Masjid demolition case
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह गवर्नर का कार्यकाल पूरा होने के बाद 5 सितंबर को यहां फिर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। सिंह का कार्यकाल दो दिन बाद समाप्त हो रहा है। उन्हें 4 सितंबर 2014 को राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया था। कल्याण की जगह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र को राजस्थान भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार कल्याण सिंह का 5 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे लखनऊ पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां हवाई अड्डे से वह सीधे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित कई लोग उनका स्वागत करेंगे।

यहीं पर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। इसके बाद वह अपने पौत्र प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. संदीप सिंह के 2 माल एवन्यू स्थित आवास जाएंगे। जो पहले पूर्व मुख्यमंत्री के नाते उनका ही आवास हुआ करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed