फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wahengbam Devananda Class 9th student selected to watch live landing of Chandrayaan 2 with PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी के साथ चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखेंगे मणिपुर के वाहेंगबम देवानंदा

Mon, 02 Sep 2019 05:57 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मणिपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मणिपुर Published by: देव कश्यप Updated Mon, 02 Sep 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
Wahengbam Devananda Class 9th student selected to watch live landing of Chandrayaan 2 with PM Modi
Wahengbam Devananda - फोटो : ANI

मणिपुर के पूर्वी इम्फाल के यारलपत में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र वाहेंगबम देवानंदा को चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखने का मौका मिलेगा। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बंगलूरू स्थित इसरो सेंटर में इस लैंडिंग को सात सितंबर को देखेंगे। इस दौरान इसरो के ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ वैज्ञानिकों की टीम और देशभर से चुने गए 60 बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


वेहेंगबम देवानंदा ने बताया कि, मुझे विश्वास नहीं हुआ जब मुझे पता चला कि मुझे इस कार्यक्रम के लिए चुना गया है। मुझे बहुत खुशी है कि मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चंद्रयान 2 की लाइव लैंडिंग देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



बता दें कि, 22 जुलाई को चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के बाद इसरो की तरफ से ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया गया था। 10 से 25 अगस्त तक हुए इस ऑनलाइन क्विज में छह मिनट में स्पेस साइंस से संबंधित 20 सवालों के जवाब देने थे।

वाहेंगबम देवानंदा के अलावा छत्तीसगढ़ के महासमुंद के बेलसोंढा के स्कूल में पढ़ने वाली प्रतिभाशाली छात्रा श्रीजल चंद्राकर को भी चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखने का मौका मिलेगा। श्रीजल ने पूरे छत्तीसगढ़ में क्विज में टॉप किया है। 


शिवालिकनगर हरिद्वार के रहने वाले मेधावी छात्र गर्व सक्सेना भी राष्ट्रीय स्तर की क्विज प्रतियोगिता में भाग लेकर विजेता बने हैं। गर्व सक्सेना भी आगामी सात सितंबर को चंद्रमा पर होने वाले चंद्रयान 2 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देखेंगे।

चंडीगढ़ सिटी के अक्षत शुक्ला और खरड़ की शगुन पंजवानी भी इसरो में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के साथ चंद्रयान 2 की लैडिंग देखेंगे। अक्षत ने छह मिनट 26 सेकंड में सभी प्रश्न हल कर दिए। वहीं शगुन ने साढ़े नौ मिनट में सभी प्रश्न हल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed