आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
IndvsSA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की यंग ब्रिगेड पर निगाह, पंत पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव
धर्मशाला में पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद भारत आज यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगा। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए भी यह मैच काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि पिछले कुछ मैचों में वह मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं और उन पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव बढ़ता जा रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
B'day: शबाना आजमी से शादी के लिए जावेद अख्तर की पत्नी ने दी थी इजाजत, जानें कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी 18 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। शबाना आजमी को 5 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जो एक रिकॉर्ड है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी से आज मिलेंगी ममता, पश्चिम बंगाल में प्रशासनिक मामलों पर करेंगे चर्चा
केंद्र सरकार से छत्तीस का आंकड़ा रखने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। वह चार दिवसीय यात्रा पर मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंच चुकी हैं। प्रस्तावित बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है और यह ऐसे समय में हो रही है, जब तृणमूल कांग्रेस के कई नेता और कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार पोंजी घोटाला मामले में सीबीआई जांच के घेरे में हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पाटीदार आंदोलन: जांच आयोग के सामने आज फिर पेश होंगे हार्दिक पटेल, देंगे लिखित बयान
कांग्रेस नेता और पाटीदार आरक्षण आंदोलन के अगुवा हार्दिक पटेल बुधवार को फिर केए पुज आयोग के सामने पेश होंगे। सोमवार को आयोग के सामने पेश होने के बाद पटेल ने बताया था कि, मुझे लिखित बयान देने को कहा गया। चूंकि मैंने अपना लिखित बयान तैयार नहीं किया था, इसलिए मुझे बुधवार को आयोग के सामने फिर पेश होने को कहा गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
18 सितंबर से शनि चलेंगे सीधी चाल, कई राशि वालों के लिए शुभ संकेत
पृथ्वीलोक के दंडाधिकारी शनिदेव 18 सितंबर को दोपहर 2:15 पर मार्गी हो रहे हैं, इनके मार्गी होते ही पृथ्वी पर हो रही प्राकृतिक आपदाओं में कमी आएगी। मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि तुला राशि में उच्च के होते हैं।शनि महाराज 30 अप्रैल को सुबह 6:20 पर वक्री हुए थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप क्वालिफायर में भारत का पहला मुकाबला तुर्कमेनिस्तान से
भारत 2020 एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप क्वालिफायर में अपने अभियान की शुरुआत आज तुर्कमेनिस्तान के खिलाफ करेगा। मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडिज का मानना है कि भारतीय टीम ने अपने पहले मैच के लिए रणनीति बना ली है। भारत को ग्रुप बी में तुर्कमेनिस्तान, बहरीन और मेजबान उज्बेकिस्तान के साथ रखा गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2019: मीराबाई के लिए स्वर्णिम मौका, नजरें ओलंपिक कोटे पर
पूर्व चैंपियन मीराबाई चानू आज से शुरू हो रही विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगी। उनकी नजरें 2017 के स्वर्ण पदक जीतने के अपने प्रदर्शन को दोहराने और ओलंपिक कोटा पक्का करने पर टिकी होंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर