फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Patidar andolan, Hardik Patel appeared in front of commission of inquiry

पाटीदार आंदोलन: जांच आयोग के सामने आज फिर पेश होंगे हार्दिक पटेल, देंगे लिखित बयान

Wed, 18 Sep 2019 06:40 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: देव कश्यप Updated Wed, 18 Sep 2019 06:40 AM IST
विज्ञापन
Patidar andolan, Hardik Patel appeared in front of commission of inquiry
हार्दिक पटेल (फाइल फोटो)

कांग्रेस नेता और पाटीदार आरक्षण आंदोलन के अगुवा हार्दिक पटेल बुधवार को फिर केए पुज आयोग के सामने पेश होंगे। सोमवार को आयोग के सामने पेश होने के बाद पटेल ने बताया था कि, मुझे लिखित बयान देने को कहा गया। चूंकि मैंने अपना लिखित बयान तैयार नहीं किया था, इसलिए मुझे बुधवार को आयोग के सामने फिर पेश होने को कहा गया है। मैं उस दिन लिखित बयान और सबूत दोनों दूंगा।

विज्ञापन


 उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश केए पुज की अगुवाई वाले जांच आयोग ने पटेल और पाटीदार आंदोलन के अन्य नेताओं को अपनी बात रखने के लिए नोटिस दिया था। आयोग की नोटिस पर सोमवार को गांधीनगर में केए पुज आयोग के सामने पेश हुए थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अगस्त, 2015 में हुए पाटीदार आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा कथित रूप से की गयी ज्यादती के संबंध में जस्टिस केए पुज की अगुवाई में जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के अन्य नेताओं में चिराग पटेल, केतन पटैल और अमरीश पटेल शामिल हैं। उन्हें भी आयोग का नोटिस मिला था। पूर्व जिला न्यायाधीश महेंद्र पटेल आयोग के अन्य सदस्य हैं। वह फिलहाल राज्य मानवाधिकार में पदस्थापित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed