{"_id":"5d811cc18ebc3e93a553d60f","slug":"indian-football-team-takes-on-turkmenistan-in-afc-u-16-championship-qualifier","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप क्वालिफायर में भारत का पहला मुकाबला तुर्कमेनिस्तान से","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप क्वालिफायर में भारत का पहला मुकाबला तुर्कमेनिस्तान से
Wed, 18 Sep 2019 06:17 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 18 Sep 2019 06:17 AM IST
विज्ञापन
indian under-16 football team
भारत 2020 एएफसी अंडर-16 चैंपियनशिप क्वालिफायर में अपने अभियान की शुरुआत बुधवार को तुर्कमेनिस्तान के खिलाफ करेगा। मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडिज का मानना है कि भारतीय टीम ने अपने पहले मैच के लिए रणनीति बना ली है। भारत को ग्रुप बी में तुर्कमेनिस्तान, बहरीन और मेजबान उज्बेकिस्तान के साथ रखा गया है।
विज्ञापन
फर्नांडिज ने कहा, ‘यह एएफसी क्वालिफायर के सबसे कड़े ग्रुप में से एक है। हम इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे। हमें पता है कि किसी भी मैच में वांछित नतीजे हासिल करना आसान नहीं होगा लेकिन हमारा मानना है कि अगर हम अपनी क्षमता के अनुसार खेले तो इस ग्रुप से आगे बढ़ सकते हैं।’
विज्ञापन