फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior Shiv Sena leader Sudhir Joshi died

निधन: नहीं रहे शिवसेना के वरिष्ठ नेता सुधीर जोशी, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Thu, 17 Feb 2022 11:10 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 17 Feb 2022 11:10 PM IST
सार

शिवसेना के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मसुधीर जोशी का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वरिष्ठ नेता सुधीर जोशी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के भतीजे थे।

विज्ञापन
Senior Shiv Sena leader Sudhir Joshi died
सुधीर जोशी - फोटो : social media

विस्तार

शिवसेना के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुधीर जोशी का गुरुवार को मुंबई में बीमारी के कारण निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने उनकी मौत की जानकारी दी। पूर्व मंत्री सुधीर जोशी 81 वर्ष के थे और उनके परिवार में एक बेटा है। वरिष्ठ नेता सुधीर जोशी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के भतीजे थे और उनकी सरकार में 1995 में मंत्री बनाए गए थे। उनके पास स्कूली शिक्षा और राजस्व विभाग थे।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने जानकारी दी कि दिवंगत नेता का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, लेकिन पिछले सप्ताह वह ठीक हो गए थे। सुधीर जोशी 1973-74 में मुंबई के मेयर भी रहे। सुधीर जोशी शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं में थे। साथ ही वह पार्टी की स्टैनिक लोकाधिकार समिति में सक्रिय रूप से शामिल थे, जिसे स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया था। 
विज्ञापन


इस बीच महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जोशी को एक समर्पित संगठन व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री सुधीर जोशी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वह एक समर्पित संगठन व्यक्ति और एक लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने स्थानीय लोगों और श्रमिकों के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए एक लंबे संघर्ष का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुधीर जोशी ने मुंबई के मेयर, राज्य विधान परिषद के सदस्य, विपक्ष के नेता और मंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई। कोश्यारी ने अपने शोक संदेश में लिखा, मैं दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed