{"_id":"57350f624f1c1b374191ab20","slug":"senior-personnel-threw-water-on-his-junior-gangmen-s-protest-in-jhansi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाल्टी से पानी लेने पर दलित का अपमान, भड़के रेलवे कर्मचारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बाल्टी से पानी लेने पर दलित का अपमान, भड़के रेलवे कर्मचारियों ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
Updated Fri, 13 May 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
अपमान पर भड़के गैंगमैन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
सीनियर कर्मी द्वारा अधीनस्थ दो गैंगमैनों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर उनको अपमानित करने के मामले में गुरुवार को कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित कर्मियों ने काम बंद करके सहायक मंडल अभियंता कार्यालय में हंगामी प्रदर्शन किया।
इस पर सहायक मंडल अभियंता ने अभद्रता करने वाले दो कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हालांकि, कर्मचारी दोनों आरोपियों के निलंबन के अलावा उनके स्थानांतरण की मांग पर अड़े रहे।
इलाहाबाद के एटा पट्टी पोस्ट के ग्राम सकरा निवासी शैलेंद्र कुमार भारती व बिहार के नालंदा क्षेत्र के मुफ्तीपुर निवासी विजय कुमार झांसी यार्ड में गैंग नंबर 23 ए में गैंगमैन के पद पर तैनात हैं। दोनों ने तीन माह पहले ही नौकरी ज्वाइन की है। इसमें शैलेंद्र कुमार का आरोप है कि विगत नौ मई को उसे जाति सूचक शब्दों से भी अपमानित किया गया।
विज्ञापन
उधर, विजय कुमार का आरोप है कि ग्यारह मई की शाम वह काम खत्म करके कार्यालय आया तो भूलवश टूल बाक्स कार्य स्थल पर ही छोड़ आया। इस पर उक्त मुकद्दम ने उसके साथ गाली गलौज की व अपने एक चहेते गैंगमैन से उसे पिटवाया।
उक्त घटनाक्रम की जानकारी होने पर गुरुवार की सुबह नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ इंजीनियर शाखा के अध्यक्ष एस के सैनी व सचिव राघवेंद्र तिवारी यार्ड पहुंच गए व पीड़ित गैंगमैनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद गैंग के सभी कर्मचारी एकत्रित हो गए और उन्होंने काम बंद कर दिया।

मुकद्दम व एक अन्य कर्मी निलंबित, जांच के आदेश
बाद में सभी यूनियन नेताओं के साथ सहायक मंडल अभियंता कार्यालय पहुंचे और कार्यालय में प्रदर्शन कर हंगामा शुरू कर दिया। सहायक मंडल अभियंता ने कर्मचारियों की पीड़ा सुनने के बाद मुकद्दम जमील व मारपीट करने वाले गैंगमैन अमित कुमार पाल को निलंबित कर दिया। लेकिन, कर्मचारियों का गुस्सा इस पर भी शांत नहीं हुआ वह दोनों कर्मियों के स्थानांतरण की मांग पर अड़ गए।
इस मांग को लेकर कर्मचारी दिन भर सहायक मंडल अभियंता कार्यालय में डेरा डाले रहे। बाद में उच्च अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जांच उपरांत दोषी पाए जाने पर दोनों निलंबित कर्मियों का स्थानांतरण कर दिया जाएगा। इसके बाद ही गैंगमैनों का गुस्सा शांत हुआ। यूनियन नेताओं में कालूराम, नीरज दुबे, परशुराम वर्मा, सीताराम आदि शामिल रहे।
जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप
पीड़ित शैलेंद्र कुमार ने मुकद्दम पर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि विगत नौ मई को वह कार्य के दौरान पानी पीने के लिए कार्यालय में रखी बाल्टी के पास पहुंचा। उस समय पानी पिलाने वाला कर्मी किसी काम से गया हुआ था, उसने बाल्टी से पानी लेकर पी लिया।
यह देखकर सीनियर कर्मी मुकद्दम नाराज हो गया तथा उसने कहा कि दलित होकर बाल्टी को कैसे छू लिया? दूसरी बाल्टी लानी होगी, सौ रुपये जुर्माना जमा करो। इस पर गैंगमैन ने कहा कि अभी उसे वेतन नहीं मिला है। वेतन मिलने पर सौ रुपये जमा कर देगा। इस पर मुकद्दम ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर उसे अपमानित किया।