फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Senior Congress leader Shashi Tharoor filed his nomination for the post of Congress president

Congress President Polls:शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन दाखिल

Fri, 30 Sep 2022 02:15 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 30 Sep 2022 02:15 PM IST
सार

पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) मुख्यालय में अपने कागजात सौंपे है।

विज्ञापन
Senior Congress leader Shashi Tharoor filed his nomination for the post of Congress president
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरुर ने किया नामांकन दाखिल - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) मुख्यालय में अपने कागजात सौंपे। ढोल-नगाड़ों के साथ शशि थरूर अपने समर्थकों के साथ एआईसीसी मुख्यालय पहुंचे थे। 
विज्ञापन


थरूर ने सुबह राजघाट पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। थरूर ने एक ट्वीट कर कहा कि महात्मा गांधी ने भारत का निर्माण किया हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि, भारत एक पुराना देश है लेकिन एक युवा राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि, "मैं भारत को मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के राष्ट्रों की सेवा में सबसे आगे रहने का सपना देखता हूं।
विज्ञापन


आज नामांकन का अंतिम दिन
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आज अंतिम तिथि है। शाम तक नामांकन की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि, कौन कौन मुकाबले में अंत तक रहेगा, इसका फैसला नाम वापसी की अंतिम तिथि 8 अक्तूबर को होगा। उम्मीदवारों की अंतिम सूची 8 अक्तूबर को शाम 5 बजे प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद अगर जरूरत पड़ी तो मतदान 17 अक्तूबर को कराया जाएगा। इसके बाद मतों की गिनती 19 अक्तूबर को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के 9,000 से अधिक प्रतिनिधि मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed