{"_id":"60d230a45f0cda71e75edde7","slug":"senior-congress-leader-kamal-nath-met-sharad-pawar-in-a-special-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शरद पवार से की मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शरद पवार से की मुलाकात
Wed, 23 Jun 2021 12:19 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:19 AM IST
सार
- इस बैठक को गैर-कांग्रेसी तीसरे मोर्चे के गठन के प्रयास के तौर पर भी देखा जा रहा है।
- सूत्रों ने कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी क्योंकि पवार पिछले दिनों अस्वस्थ हो गए थे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता कमलनाथ
- फोटो : PTI
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार शाम यहां राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह मुलाकात करीब आधा घंटा चली।
विज्ञापन
यह मुलाकात पवार के निवास पर हुई। उनकी यह मुलाकात ऐसे दिन हुई जब पवार ने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक को गैर-कांग्रेसी तीसरे मोर्चे के गठन के प्रयास के तौर पर भी देखा जा रहा है। दोनों नेताओं की इस मुलाकात से नई अटकलों को हवा मिली है।
विज्ञापन
हालांकि, पवार के करीबी सूत्रों ने कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी और कमलनाथ उनसे मिलना चाहते थे क्योंकि पवार पिछले दिनों अस्वस्थ हो गए थे।