फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   select your favorite channels Before February 1 said TRAI

1 फरवरी से पहले चुन लें अपने पसंदीदा चैनल नहीं तो झेलनी पड़ेगी ये परेशानी

Tue, 22 Jan 2019 09:14 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 22 Jan 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
select your favorite channels Before February 1 said TRAI
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) के नए नियम लागू होने में दस दिन शेष रह गए हैं। टेलीविजन के दर्शक इस दौरान यदि पसंदीदा चैनल का चुनाव नहीं करते, तो 1 फरवरी से वह केवल फ्री टू एयर चैनल ही देख पाएंगे। ट्राई ग्राहकों से लगातार पसंदीदा चैनल चुनने की अपील कर रहा है। इसके बावजूद अब तक केवल 50 फीसदी ग्राहकों ने ही चैनलों का चुनाव किया है। 

विज्ञापन


नियामक ने मंगलवार को डीटीएच और केबल टीवी ऑपरेटरों के साथ बैठक में नए नियम को बिना बाधा लागू किए जाने पर चर्चा की। नियामक के चेयरमैन आरएस शर्मा ने कहा कि सभी सेवा प्रदाताओं को 31 जनवरी तक सौ फीसदी ग्राहकों को पसंदीदा चैनल चुनने की पेशकश करने को कहा गया है। कई ऑपरेटरों का प्रदर्शन बहुत अच्छा है, जबकि कई बहुत पीछे हैं। उन्हें वेबसाइट, व कॉल सेंटर के जरिये ग्राहक को प्रेरित करने को कहा गया है। 
विज्ञापन


टाटा स्काई समेत अन्य के मामले में बुधवार को होने वाली सुनवाई पर शर्मा ने कहा कि यह मुद्दा अदालत में है, लेकिन टाटा स्काई नियमों को लागू करने के लिए बाध्य है। अदालत ने कोई रोक नहीं लगाई है। उल्लेखनीय है कि टाटा स्काई और एयरटेल ने दिल्ली हाईकोर्ट में नए नियमों को चुनौती दी है। इस दौरान देखा गया है कि टाटा स्काई के सबसे कम ग्राहकों ने पसंदीदा चैनलों का चुनाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राई चेयरमैन आर एस शर्मा ने कहा कि पहले उपभोक्ता को पता नहीं था कि वह जो चैनल देख रहा है, उसकी कीमत क्या है। अब उसे चैनल चुनने की आजादी है। पहले एक रुपये के चैनल को पांच रुपये में उपभोक्ता को दिया जा रहा था। नए नियमों में ऐसी तमाम खामियों को दूर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed