फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Select committee meeting at PM house on Alok Verma

आलोक वर्मा को लेकर पीएम आवास पर हुई सेलेक्ट कमेटी की बैठक, वर्मा के चहेते अफसर वापस लौटे

Thu, 10 Jan 2019 01:03 AM IST
अजय सिंह डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Thu, 10 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Select committee meeting at PM house on Alok Verma
आलोक कुमार

सीबीआई निदेशक के मामले को लेकर बुधवार रात पीएम आवास पर एक अहम बैठक हुई। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में जस्टिस सीकरी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद थे। सीवीसी ने बैठक में आलोक वर्मा और सीबीआई से जुड़े कई दस्तावेज रखे। माना जा रहा है कि वीरवार को एक बार फिर सेलेक्ट कमेटी की बैठक होगी। उधर, आलोक वर्मा ने जैसे ही दफ़्तर ज्वाइन किया, उनके चहेते अफ़सर भी वापस लौटने लगे। इनमें डीएसपी एके बस्सी, अश्वनी गुप्ता, एसपी ग्रुम और ज्वाइंट डायरेक्टर एके शर्मा का तबादला आदेश वापस ले लिया गया है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सीबीआई बनाम सीबीआई मामले में केंद्र सरकार को झटका देते हुए आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजे जाने का फैसला खारिज कर दिया था। आलोक वर्मा को दोबारा से दफ़्तर जाने की इजाजत दे दी गई। वर्मा ने बुधवार सुबह सीबीआई मुख्यालय जाकर कामकाज संभाल लिया। प्रोटोकॉल के तहत सीबीआई के अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव ने वर्मा का स्वागत किया।
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों का कहना है कि सुबह जब आलोक वर्मा ने दफ़्तर ज्वाइन किया तो उसके थोड़ी देर बाद ही डीएसपी एके बस्सी और अश्वनी गुप्ता भी सीबीआई मुख्यालय पहुंच गए। 23 अक्तूबर को जब आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजा गया तो उनके खास माने जाने वाले कई अफसरों का बाहर तबादला कर दिया गया था। इनमें एके बस्सी को अंडेमान भेजने के आदेश जारी हुए थे। बस्सी को अस्थाना के मामले की जांच सौंपी गई थी। सूत्र बताते हैं कि वर्मा ने पहले ही दिन अपने चहेते अफ़सरों को वापस बुला लिया है। वर्मा ने वे तबादले भी रद्द कर दिए हैं, जो अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव ने किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम आवास पर हुई बैठक में सीवीसी की उस रिपोर्ट पर चर्चा हुई, जो आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना के विवाद के बाद सरकार को सौंपी गई थी। अस्थाना के खिलाफ वर्मा ने भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया था। सूत्रों का कहना है कि वीरवार को पीएम आवास पर सीबीआई निदेशक आलोक कुमार वर्मा से संबंधित मामले का निपटारा करने के लिए एक बार फिर बैठक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed