फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Scindia said India focused on making telecom ubiquitous ensuring customer safety on digital highway

Sanchar Mitra Yojana: सिंधिया बोले- भारत 6G की दौड़ में अग्रणी, डिजिटल सुरक्षा को दे रहा है प्राथमिकता

Mon, 26 May 2025 11:39 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 26 May 2025 11:39 PM IST
सार

संचार मित्र योजना' की शुरुआत के मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत 6G पेटेंट फाइलिंग में शीर्ष 6 देशों में है और अब डिजिटल सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहा है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि  भारत अब डिजाइन करो, हल निकालो और स्केल करो की सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Scindia said India focused on making telecom ubiquitous ensuring customer safety on digital highway
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को भारत के तकनीक के सफल रोलआउट की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत अब सिर्फ 5G तकनीक के सफल रोलआउट और घरेलू टेलीकॉम निर्माण में ही नहीं, बल्कि 6G पेटेंट फाइल करने वाले शीर्ष छह देशों में भी शामिल हो चुका है। उन्होंने ये भी कहा कि अब सरकार डिजिटल अर्थव्यवस्था में ग्राहकों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दे रही है।

विज्ञापन


बता दें कि यह बात केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को 'संचार मित्र योजना' की शुरुआत के मौके पर कही। इस योजना का उद्देश्य आम नागरिकों और टेलीकॉम सेक्टर के बीच सीधा जुड़ाव मजबूत करना है। मंत्री ने बताया कि भारत अब डिजाइन करो, हल निकालो और स्केल करो की सोच के साथ आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Assembly By-Elections: लुधियाना से कालीगंज तक, किस सीट पर क्यों हो रहा उपचुनाव, किनमें मुकाबला और क्या दांव पर?

विज्ञापन
विज्ञापन

6G में लीडर बनने की तैयारी
केंद्रीय संचार मंत्री ने आगे कहा कि भारत ने 5G की रेस में दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाया और अब 6G में दुनिया का नेतृत्व करेगा। भारत 6G तकनीक से जुड़े पेटेंट फाइल करने में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2027 में होने वाले वर्ल्ड रेडियो कम्युनिकेशन कॉन्फ्रेंस तक भारत इस दिशा में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा।

साथ ही सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेवाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर सिंधिया ने कहा कि दो कंपनियों को पहले ही लाइसेंस मिल चुके हैं और एक तीसरी कंपनी भी प्रक्रिया के अंतिम चरण में है। अब यह कंपनियों पर निर्भर करता है कि वे अपनी सेवाएं कब शुरू करें। सरकार की भूमिका केवल लाइसेंस और स्पेक्ट्रम आवंटन की है।

'कवच' और 'संचार साथी' से ग्राहक सुरक्षा
संधिया ने आगेबताया कि ग्राहक सुरक्षा के लिए निजी कंपनियां कवच जैसे उपाय ला रही हैं जो ऑनलाइन धोखाधड़ी और स्पैम से बचाते हैं। वहीं डॉट का संचार साथी पोर्टल अब तक करीब 3.4 करोड़ फर्जी मोबाइल कनेक्शन बंद कर चुका है।

ये भी पढ़ें:- India-Pakistan Conflict: 'भारत के साथ शांति वार्ता चाहता हूं', ईरान पहुंचे पाकिस्तानी पीएम शहबाज के बदले सुर

क्या है 'संचार मित्र योजना', समझिए
गौरतलब है कि नई शुरू की गई संचार मित्र योजना के तहत देशभर के छात्र-युवाओं को डिजिटल एम्बेसडर बनाया जाएगा, ताकि वे नागरिकों को टेलीकॉम क्षेत्र की नई तकनीकों और सरकारी पहलों की जानकारी दे सकें। इससे उन्हें रोजगार की तैयारी और शोध के अवसर भी मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed