फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Scindia joins BJP Kharge reveal that he met him three days ago gave suggestion not to leave congress

कांग्रेस छोड़ने से तीन दिन पहले खड़गे से मिले थे ज्योतिरादित्य सिंधिया, मिली थी ये सलाह

Thu, 12 Mar 2020 09:02 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 12 Mar 2020 09:02 AM IST
विज्ञापन
Scindia joins BJP Kharge reveal that he met him three days ago gave suggestion not to leave congress
ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

ज्योतिरादित्य सिंधिया जिनकी गिनती कांग्रेस की अगली पीढ़ी के नेताओं के तौर पर होती थी, उन्होंने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर राजघराने के महाराज सिंधिया को भाजपा ने तोहफा देते हुए राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। साथ ही उनके मंत्री बनने की भी चर्चा चल रही है। 

विज्ञापन


सिंधिया को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का करीबी माना जाता था लेकिन उन्होंने भी महाराज को रोकने की कोशिश नहीं की। अब राहुल ने जहां मध्यप्रदेश चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद की एक साल से ज्यादा पुरानी तस्वीर रिट्वीट की है। वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सिंधिया के पार्टी छोड़ने पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेस नेता खड़गे का कहना है कि उनकी तीन दिन पहले ही सिंधिया से मुलाकात हुई थी। उनके अनुसार, 'उन्होंने सिंधिया से कहा था कि आप चार बार सांसद रहे, पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे। व्यक्तिगत लाभ और हानि सबके जीवन में आते रहते हैं। पार्टी छोड़ना ठीक नहीं है। पार्टी छोड़ने की कोई जरुरत नहीं है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़गे का कहना है कि सिंधिया युवा नेता और अच्छे वक्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का निर्माण एक विचारधारा के आधार पर हुआ है। सभी इसी विचारधारा में विश्वास करते हैं। हमें पार्टी को मजबूत बनाना चाहिए। खड़गे का कहना है कि सिंधिया ने किसी की नहीं सुनी और अपने हितों को महत्व देते हुए पार्टी छोड़ दी।


मन व्यथित, पहले वाली पार्टी नहीं रही कांग्रेस: ज्योतिरादित्य
18 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद सिंधिया भाजपा मेे शामिल हो गए। उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। सिंधिया ने कहा कि मेरे जीवन में दो दिन ऐसे आए, जिन्होंने मेरा जीवन बदल दिया। पहला 30 सितंबर 2001, जिस दिन मैंने अपने पिता को खोया। दूसरी तारीख 10 मार्च 2020, जो उनकी 75वीं वर्षगांठ थी। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि हमारा उद्देश्य जनसेवा होना चाहिए। मेरे पिताजी और मैंने हमेशा इसी पर काम किया। सिंधिया ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अब पहले वाली कांग्रेस नहीं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed