फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Scindia backbencher in BJP, will never be able to become Chief Minister: Rahul Gandhi

राहुल ने कहा: सिंधिया भाजपा में बैकबेंचर, कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकेंगे  

Tue, 09 Mar 2021 12:21 AM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 09 Mar 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Scindia backbencher in BJP, will never be able to become Chief Minister: Rahul Gandhi
ज्योतिरादित्य सिंधिया, राहुल गांधी, कमलनाथ (file photo) - फोटो : Twitter Congress @INCIndia

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में रहकर कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे और उन्हें लौटकर कांग्रेस में आना होगा। सूत्रों के मुताबिक, राहुल ने यह टिप्पणी भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में की। एक सूत्र ने बताया कि राहुल गांधी ने बैठक में कहा, मैंने (ज्योतिरादित्य) सिंधिया से कहा था कि आप मेहनत करिए, एक दिन मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सिंधिया भाजपा में बैकबेंचर हैं। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा कि आप लोग लिखकर ले लीजिए, वह (सिंधिया) भाजपा में कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्हें यहां वापस आना होगा। 
विज्ञापन


बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह से टकराव के बीच सिंधिया पिछले साल मार्च में भाजपा में शामिल हो गए थे। सिंधिया खेमे के 20 से अधिक विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था जिसके बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा कांग्रेस की बैठक के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने राहुल गांधी से पार्टी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक बार फिर संभालने का आग्रह किया।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में राहुल गांधी ने इस संगठन के कार्यों की सराहना की और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से पार्टी की विचारधारा को बढ़ाने के लिए काम करने और आरएसएस के सामने नहीं झुकने का आह्वान भी किया।


सूत्रों ने बताया कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने इस बैठक में राहुल गांधी से कहा कि आपसे आग्रह है कि आप अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष पद संभालिए। इस पर वहां मौजूद पदाधिकारियों ने तालियां बजाकर इसका समर्थन किया। सूत्रों का कहना था कि राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के इस आग्रह पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed