फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   School children crossing a dangers bridge Kheda district in gujrat

वीडियो: गुजरात में जान खतरे में डालकर स्कूली बच्चों ने किया नाला पार

Wed, 11 Jul 2018 11:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात Updated Wed, 11 Jul 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
School children crossing a dangers bridge Kheda district in gujrat
gujarat
गुजरात का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे हैं। वीडियो गुजरात मॉडल की पोल खोलता हुआ नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक यह मामला गुजरात के खेड़ा जिले का है। जिले के नाएका और भेरई गांव को जोड़ने वाला पुल दो साल पहले टूट गया था। लेकिन गांव वालों की लाख कोशिश करने के बाद भी यह पुल नहीं बनाया गया है। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  
विज्ञापन


यह नाला बेहद खतरनाक है। जरा सी चूक बच्चों की जान ले सकती है। यहां बड़ों और बच्चों को रोज इसी तरह से नाला पार करना पड़ता है। खबर के मुताबिक स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर वह इस नाले को पार नहीं करेंगे तो उन्हें दस किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


खेड़ा कलेक्टर आईके पटेल ने कहा है कि निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुल का काम केवल बारिश की वजह से शुरू नहीं हो रहा है। बारिश बंद होते ही सबसे पहले इस कार्य को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed