फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC petition alleges conspiracy in Mahatma Gandhi assassination, claims there was a second murderer

गांधी का कोई दूसरा हत्यारा भी था? सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर उठाया सवाल

Mon, 29 May 2017 07:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Mon, 29 May 2017 07:35 AM IST
विज्ञापन
SC petition alleges conspiracy in Mahatma Gandhi assassination, claims there was a second murderer

क्या महात्मा गांधी का कोई दूसरा हत्यारा भी था? क्या गांधी को चौथी गोली भी मारी गई थी, जिसे नाथूराम गोडसे के अलावा किसी और ने चलाई थी? क्या उनकी मौत के लिए विनायक दामोदर सावरकर को जिम्मेदार ठहराने के पीछे कोई आधार है या नहीं? ऐसे कई सवाल सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका में उठाए गए हैं। 

विज्ञापन


गांधी की हत्या की जांच पर सवाल उठाते हुए इस याचिका में अनुरोध किया गया है कि नया जांच आयोग गठित करके गांधी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का खुलासा किया जाए। यह याचिका अभिनव भारत, मुंबई के शोधार्थी और न्यासी डॉक्टर पंकज फड़नीस द्वारा दायर किया गया है। 
विज्ञापन


फड़नीस द्वारा दायर इस याचिका में दावा किया गया है कि वर्ष 1966 में गठित न्यायमूर्ति जे एल कपूर जांच आयोग पूरी साजिश का पता लगाने में नाकाम रहा। फड़नीस ने गोडसे और नारायण आप्टे सहित अन्य आरोपियों को दोषी ठहराने के लिए विभिन्न अदालतों द्वारा सही मानी गई तीन गोलियों की कहानी पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि आरोपियों को 15 नवंबर 1949 को फांसी पर लटकाया गया था, जबकि सावरकर को सबूतों के अभाव में संदेह का लाभ दिया गया। शीर्ष अदालत में याचिका दायर करने के साथ ही फडनीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखकर सावरकर के खिलाफ कपूर आयोग द्वारा की गई प्रतिकूल टिप्पणियों को हटाने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed