{"_id":"5dce3f358ebc3e54cd44bd1d","slug":"sc-issues-notice-to-dk-shivakumar-after-hearing-appeal-filed-by-ed-in-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को लगाई फटकार, शिवकुमार मामले में दी थी चिदंबरम की दलील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को लगाई फटकार, शिवकुमार मामले में दी थी चिदंबरम की दलील
Fri, 15 Nov 2019 11:43 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
डीके शिवकुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार को नोटिस जारी किया है। ये नोटिस उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अपील पर जारी किया गया है। ईडी ने दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा मनी लांड्रिंग मामले में उन्हें दी गई जमानत को चुनौती दी है। हालांकि अदालत ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उसने कोई नोटिस जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
Supreme Court issues notice to Congress leader DK Shivakumar after hearing an appeal filed by the Enforcement Directorate (ED) challenging the bail granted to him by Delhi High Court in a money laundering case. pic.twitter.com/GVGtxpIgxV
— ANI (@ANI) November 15, 2019विज्ञापन
सुनवाई के दौरान जस्टिस नरीमन ने ईडी को फटकार लगाई। जस्टिस नरीमन ने कहा कि अपने अधिकारियों से अदालत के फैसले पढ़ने को कहें। हमारे फैसलों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। आप शिवकुमार के मामले में पी चिदंबरम की दलील पेश कर रहे हैं जो कॉपी-पेस्ट है। इसमें बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि 23 अक्तूबर को दिल्ली उच्च अदालत ने 25 लाख रुपये के निजी मुचलके पर शिवकुमार को मनी लांड्रिंग मामले में जमानत दी थी। वह 25 अक्तूबर तक प्रवर्तन निदेशालय की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद थे। इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।
शिवकुमार ने 30 सितंबर को जमानत के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उनकी याचिका पर अदालत ने ईडी को नोटिस जारी किया था। ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में शिवकुमार को चार सितंबर को गिरफ्तार किया था। इससे पहले दिल्ली की अदालत ने शिवकुमार की नियमित जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया था।