{"_id":"64a580db4c33294dff027422","slug":"sc-collegium-recommends-justices-bhuyan-and-bhatti-for-elevation-as-apex-court-judges-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"SC: कॉलेजियम ने जस्टिस भुइयां और भट्टी के नाम की सिफारिश की, फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में 31 न्यायाधीश कार्यरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
SC: कॉलेजियम ने जस्टिस भुइयां और भट्टी के नाम की सिफारिश की, फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में 31 न्यायाधीश कार्यरत
Wed, 05 Jul 2023 08:10 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 05 Jul 2023 08:10 PM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट में 34 न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या है लेकिन पिछले महीने तीन न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति के बाद वर्तमान में यह 31 न्यायाधीशों के साथ काम कर रहा है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बुधवार को शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के रूप में पदोन्नति के लिए न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और न्यायमूर्ति एस वेंकटनारायण भट्टी के नामों की सिफारिश की।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत भी शामिल हैं। जस्टिस गवई और जस्टिस सूर्यकांत कॉलेजियम में नए सदस्य हैं। उन्होंने बुधवार को एक बैठक में निर्णय लिया और और प्रस्ताव को शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर डाला गया।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति भुइयां तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं और न्यायमूर्ति भट्टी केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। सुप्रीम कोर्ट में 34 न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या है, लेकिन पिछले महीने तीन न्यायाधीशों के सेवानिवृत्त होने के बाद फिलहाल 31 न्यायाधीश ही कार्यरत हैं। यह देखते हुए कि शीर्ष अदालत में तीन रिक्तियां हैं, कॉलेजियम ने कहा कि लंबित मामलों और नए मामलों की बड़ी संख्या की देखभाल के लिए कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की दृष्टि से उन्हें भरने के लिए कदम उठाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
कॉलेजियम ने सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्ति के लिए पात्र उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ न्यायाधीशों के नामों पर विचार-विमर्श किया। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नति के लिए विचार क्षेत्र में आने वाले लोगों द्वारा लिखे गए निर्णयों को उनके न्यायिक कौशल के मूल्यांकन और सार्थक चर्चा के लिए, काफी पहले ही कॉलेजियम के सदस्यों के बीच वितरित कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट के अनुसंधान एवं योजना केंद्र ने कॉलेजियम की सहायता के लिए प्रासंगिक पृष्ठभूमि सामग्री का एक संकलन तैयार किया है।
कौन हैं न्यायमूर्ति भुइयां?
दो अगस्त, 1964 को जन्मे न्यायमूर्ति भुइयां को 17 अक्टूबर, 2011 को गौहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और वह अपने मूल उच्च न्यायालय (गौहाटी) के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। वह 28 जून, 2022 से तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान न्यायमूर्ति भुइयां ने कानून के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अनुभव हासिल किया है। उन्होंने कराधान के कानून में विशेषज्ञता और डोमेन ज्ञान हासिल किया है। उन्होंने बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में भी काम किया है और कराधान सहित कई मामलों को निपटाया है।
कॉलेजियम ने कहा, उनके फैसले कानून और न्याय से संबंधित व्यापक मुद्दों को कवर करते हैं। न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां ईमानदारी और योग्यता के साथ अच्छी प्रतिष्ठा वाले न्यायाधीश हैं।
कौन हैं न्यायमूर्ति भट्टी?
न्यायमूर्ति भट्टी का जन्म 6 मई, 1962 को हुआ था। उन्हें 12 अप्रैल, 2013 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और वह अपने मूल उच्च न्यायालय में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। कॉलेजियम ने कहा कि अगस्त 2022 से आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का सुप्रीम कोर्ट की बेंच में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। न्यायमूर्ति भट्टी को मार्च, 2019 में केरल उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया था और एक जून, 2023 से वह वहां मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। आंध्र प्रदेश के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और बाद में केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान न्यायमूर्ति भट्टी ने कानून की विभिन्न शाखाओं में काफी अनुभव हासिल किया है।
कॉलेजियम ने कहा, कानून की विभिन्न शाखाओं में मुद्दों से निपटने के लिए उनके द्वारा लिखे गए निर्णय उनकी कानूनी कौशल और क्षमता की गवाही देते हैं। आंध्र प्रदेश राज्य के प्रतिनिधित्व के अलावा न्यायमूर्ति भट्टी की नियुक्ति उनकी अर्जित संपत्ति के संदर्भ में मूल्यवर्धन ज्ञान और अनुभव प्रदान करेगी। उनकी अच्छी प्रतिष्ठा है और उनमें सत्यनिष्ठा और योग्यता है।
प्रस्ताव में कहा गया है कि सिफारिशें करते समय कॉलेजियम ने अपने संबंधित मूल उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ न्यायाधीशों की वरिष्ठता के साथ-साथ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की समग्र वरिष्ठता को भी ध्यान में रखा है।