फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SC asked to Kerla and Tamil Nadu govt, why law and order broken in protest

कावेरी जल विवाद: SC ने राज्य सरकारों से पूछा क्यों उड़ी कानून की धज्जियां?

Thu, 15 Sep 2016 05:32 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 15 Sep 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
 SC asked to Kerla and Tamil Nadu govt, why law and order broken in protest
कावेरी विवाद में आगजनी

कावेरी जल विवाद पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दोनों राज्यों को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि कानून के होने पर हिंसा का कोई मतलब नहीं बनता है? साथ ही कोर्ट ने कर्नाटक और तमिलनाडु की सरकारों से पूछा कि लोगों को कानून अपने हाथ में लेने की जरूरत ही क्यों पड़ी?  

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कर्नाटक सरकार ने तो तमिलनाडु के लिए जल छोड़ दिया लेकिन आम जनता के गले यह फैसला नहीं उतरा। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरुद्ध ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। 
विज्ञापन


शीर्ष अदालत के आदेशों के विरोध में कर्नाटक में बंद का ऐलान किया गया जिसके कारण राज्य में जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। हालांकि, इसका असर मिला जुला ही देखने को मिला, जहां बंगलुरू और मैसूर जैसे बड़े शहरों में तो सबकुछ ठप रहा, वहीं छोटे जिलों में बंद का आंशिक असर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन से व्यवस्था पटरी से उतरी

 SC asked to Kerla and Tamil Nadu govt, why law and order broken in protest
कावेरी जल विवाद

इससे पूर्व राजधानी बंगलुरू में बंद के दौरान व्यवस्‍था पूरी तरह पटरी से उतरी नजर आई। सरकारी ऑफिस खुले जरूर, लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम पूरी तरह ठप होने के कारण कर्मचारी अपने ऑफिसों तक नहीं पहुंच पाए।

बता दें कि कुछ दिन पहले कोर्ट ने लंबे समय से चले आ रहे कावेरी जल विवाद में कर्नाटक को तमिलनाडु के लिए नदी का जल छोड़ने का आदेश दिया था। जिसके बाद से ही राज्य में विरोध प्रदर्शन का सिलसिला तेज हो गया है। 

शहर में विप्रो, इन्फोसिस सहित 400 से ज्यादा नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियों में छुट्टी रही। अगर कहीं कोई ऑफिस खुला भी तो विरोध प्रदर्शन करने वालों ने उसे जबरन बंद करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed