फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Saudi Arabia accident Relatives of the deceased will travel to Medina for the funeral News In Hindi

सऊदी अरब हादसा: अंतिम संस्कार के लिए मदीना जाएंगे मृतकों के परिजन, DNA जांच के बाद मिलेगा मृत्यु प्रमाण पत्र

Wed, 19 Nov 2025 09:02 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 19 Nov 2025 09:02 AM IST
सार

सऊदी अरब में हुए बस हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के लगभग 50 परिजन बुधवार को अंतिम संस्कार के लिए जाएंगे। तेलंगाना और आंध्रप्रदेश की टीमें राहत और समन्वय के लिए सऊदी अरब में मौजूद हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए डीएनए परीक्षण किया जाएगा, और सऊदी सरकार परिजनों को मुआवजा भी दे सकती है।

विज्ञापन
Saudi Arabia accident Relatives of the deceased will travel to Medina for the funeral News In Hindi
सऊदी अरब में बस हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

सऊदी अरब में हुए दुखद बस हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के लगभग 50 परिजन अंतिम संस्कार के लिए खाड़ी देश जाएंगे। तेलंगाना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मृतकों का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को होने की उम्मीद है। भारतीय तीर्थ यात्रियों की मदद के लिए आंध्रप्रदेश से एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को सऊदी अरब पहुंचेगा। इस  दल की अगुवाई राज्यपाल जस्टिस  एस अब्दुल नजीर कर रहे हैं।

विज्ञापन


इनके अलावा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. अजहरुद्दीन के नेतृत्व में तेलंगाना सरकार की टीम अंतिम संस्कार की व्यवस्था समेत राहत कार्यों में समन्वय के लिए सऊदी अरब पहुंच गई है। अधिकारी ने कहा, पहचान से परे जल चुके शवों को सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन


मृत्यू प्रमाण पत्र के लिए होगा डीएनए परीक्षण
मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए डीएनए परीक्षण किया जाएगा। सऊदी अरब जाने वाले परिजन से डीएनए नमूने का मिलान होने के बाद ही मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तेलंगाना सरकार के अलावा, सऊदी सरकार भी मृतक के परिजन को मुआवजा दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मिशन ने मदीना में खोला कैंप कार्यालय
जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दुर्घटना में मारे गए भारतीयों के परिवारों की सहायता के लिए मदीना स्थित भारतीय हज तीर्थयात्री कार्यालय में कैंप कार्यालय स्थापित किया है। एक अलग पोस्ट में, मिशन ने कहा कि महावाणिज्य दूत फहद अहमद खान सूरी ने दुर्घटना में जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति अब्दुल शोएब मोहम्मद से मुलाकात की, जिनका वर्तमान में मदीना के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वाणिज्य दूतावास उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed