फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sarbananda Sonowal takes oath as the Chief Minister of Assam

असम के पहले भाजपाई मुख्यमंत्री बने सर्बानंद सोनोवाल

Tue, 24 May 2016 06:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 May 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
Sarbananda Sonowal takes oath as the Chief Minister of Assam
असम मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते सर्बानंद सोनोवाल। - फोटो : pti

सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को असम के पहले भाजपाई मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। सोनोवाल के साथ 10 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। ज‌िसमें हेमंता बिस्वास, परिमल शुक्ल वैद्य, चंद्रमोहन पटवारी, केशव महंता, अतुल बोरा, प्रमिला रानी ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारो‌ह में बीजेपी के 6, असम गणपरिषद के 2 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के 2 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि असम को सर्बानंद के रूप में जुझारू और कर्मठ नेता मिला है। वे असम के विकास के लिए पूरी ताकत के साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि असम जितना दौड़ेगा दिल्ली सरकार उससे एक कदम आगे असम के लिए दौड़ेगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से असम को कोई कमी नहीं होने देंगे। पीएम ने कहा कि राज्य में भाजपा को सेवा का मौका देने के लिए वे असम की जनता का शुक्रिया अदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों ने समारोह स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।  गुवाहाटी के खानापाड़ा मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अ‌मित शाह और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी ने भी शिरकत की।

समारोह में करीब एक लाख लोग उपस्थित रहे। पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा की अगुवाई वाली पहली सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भाजपा के लिए शक्ति प्रदर्शन का मौका बन गया था।


इसके अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। समारोह में असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई भी मौजूद रहे। मालूम हो कि असम में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 126 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 60 और उसके दोनों सहयोगियों अगप और बीपीएफ को क्रमश: 14 व 12 सीटें मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed