फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Saraswati Vaidya Murder Case police filed chargesheet accused Manoj Sane

Murder Case: महिला की हत्या कर अंगों को प्रेशर कुकर में भूनने के मामले में आरोप-पत्र दायर; जानें पूरा मामला

Thu, 07 Sep 2023 04:28 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 07 Sep 2023 04:28 PM IST
सार

आरोपी मनोज साने के वकील अतुल सरोज ने आगे की प्रक्रिया का विवरण देते हुए कहा कि अब कोर्ट आरोपी के लिए सजा तय करेगी, जिसके बाद मामले की सुनवाई शुरू होगी। 

विज्ञापन
Saraswati Vaidya Murder Case police filed chargesheet accused Manoj Sane
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मुंबई के बाहरी इलाके में एक किराए के अपार्टमेंट में लिव इन पार्टनर द्वारा हत्या करने और फिर महिला की शव को प्रेशर कूकर में उबालने के मामले में पुलिस ने चार्शशीद दायर कर ली है। मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस पुलिस ने पांच सितंबर को ठाणे के जिला कोर्ट में चार्जशीट दायर की है।
विज्ञापन


आरोपी मनोज साने के वकील अतुल सरोज ने आगे की प्रक्रिया का विवरण देते हुए कहा कि अब कोर्ट आरोपी के लिए सजा तय करेगी, जिसके बाद मामले की सुनवाई शुरू होगी। यह घटना जून महीने की है, जब अपार्टमेंट के पड़ोसियों ने कमरे से दुर्गंध आने के बाद पुलिस को इसके बारे में बताया। यह वही अपार्टमेंट था, जिसमें आरोपी मनोज अपनी 34 वर्षीय लिव इन पार्टनर सरस्वती वैद्य के साथ रहता था। 
विज्ञापन


जब पुलिस ने मकान का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा देखकर सभी चौंक गए। दरअसल, कमरे के अंदर महिला का शव टुकड़ो में कटा हुआ था और कई अंगों को प्रेशर कुकर में उबाला भी गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार आरोपी ने चार जून को महिला की हत्या की थी, इसके बाद उसने शव के कई अंगों को प्रेशर कुकर में में उबाल दिया। पूछताछ के दौरान साने ने पुलिस को बताया कि सरस्वती की मौत जहर खाने से हुई थी और डर की वजह से वह उसके शव को छिपाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और धारा 201 (सबूतों को मिटाने की कोशिश) के तहत मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed