{"_id":"678bd2ddbee084a58d07aab7","slug":"sapta-shakti-command-organized-a-seminar-army-commander-says-vision-2047-is-possible-only-with-defense-tech-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सप्त शक्ति कमांड ने आयोजित किया सेमिनार, आर्मी कमांडर बोले- रक्षा-तकनीक के साथ ही संभव है विजन 2047","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rajasthan: सप्त शक्ति कमांड ने आयोजित किया सेमिनार, आर्मी कमांडर बोले- रक्षा-तकनीक के साथ ही संभव है विजन 2047
Sat, 18 Jan 2025 09:42 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 18 Jan 2025 09:42 PM IST
सार
जयपुर में मिलिट्री स्टेशन सप्त शक्ति कमांड ने शुक्रवार को मिलिट्री स्टेशन में एक सेमिनार आयोजित किया। जिसका विषय 'भारत की यात्रा: विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करना' था। इस कार्यक्रम में सवाल जवाब का सत्र भी आयोजित हुआ। जिसमें विकसित भारत की दिशा में देश के प्रयास समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गईं।
विज्ञापन
जयपुर में मिलिट्री स्टेशन सप्त शक्ति कमांड का सेमिनार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में मिलिट्री स्टेशन सप्त शक्ति कमांड ने कंज्यूमर यूटिलिटी ट्रस्ट सोसाइटी (सीयूटीएस इंटरनेशनल) के साथ मिलकर शुक्रवार को मिलिट्री स्टेशन में 'भारत की यात्रा: विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करना' पर एक सेमिनार का आयोजन किया।
सेमिनार में कई मुद्दों पर की चर्चा
कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर, सप्त शक्ति कमांड के मार्गदर्शन में आयोजित हुए इस सेमिनार में विकसित भारत के लिए सेना, शिक्षा जगत, सरकार और अन्य हितधारकों के सम्मिलित प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान जाने माने अर्थशास्त्री सीयूटीएस इंटरनेशनल के जनरल सेक्रेटरी प्रदीप एस मेहता ने समसामयिक विषय पर एक व्याख्यान भी दिया।
भारत की असाधारण यात्रा- प्रदीप एस मेहता
प्रदीप एस मेहता ने दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में भारत की असाधारण यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि, इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मानव पूंजी के विकास, आर्थिक सुधार, हरित विकास और सामाजिक बुनियादी ढांचे समेत कई क्षेत्रों का एकत्रीकरण आवश्यक है। सेमिनार में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के विचारों के साथ सामाजिक सहमति और सहयोग की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
'रक्षा-तकनीकी क्षेत्रों में एकजुट प्रयास आवश्यक'
इस कार्यक्रम में सवाल जवाब का सत्र भी आयोजित हुआ। जिसमें विकसित भारत की दिशा में देश के प्रयास समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गईं। इस दौरान आर्मी कमांडर ने अपने सम्बोधन में भी इस विषय पर अपने विचार रखे।उन्होंने कहा कि विकसित भारत के विजन को प्राप्त करने के लिए रक्षा और तकनीकी क्षेत्रों में एकजुट प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में सेवारत सैन्य कर्मियों और दिग्गजों की भूमिका पर भी जोर दिया। आर्मी कमांडर ने समग्र विकास के लिए भारत सरकार की तरफ दिए जा रहे प्रोत्साहन पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 के इस विजन के लिए सम्पूर्ण राष्ट्रीय दृष्टिकोण इस समय की मांग है।