फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Santoor maestro Pandit Shivkumar Sharma passes away PM Narendra Modi, Up Yogi Adityanath mourns the loss

अलविदा: पंडित शिवकुमार के निधन से देश में शोक, पीएम मोदी बोले- सांस्कृतिक दुनिया पर पड़ेगा गहरा असर

Tue, 10 May 2022 02:41 PM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 10 May 2022 02:41 PM IST
विज्ञापन
Santoor maestro Pandit Shivkumar Sharma passes away PM Narendra Modi, Up Yogi Adityanath mourns the loss
धरती के स्वर्ग का कलाकार ब्रह्म में लीन - फोटो : अमर उजाला

महान भारतीय संगीतकार और संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का आज मुंबई में निधन हो गया। रिपोर्टों के अनुसार, शर्मा पिछले छह महीनों से किडनी से संबंधित समस्याओं से पीड़ित थे और उनका डायलिसिस चल रहा था। 84 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उनके दुर्भाग्यपूर्ण निधन की वजह से न केवल संगीत जगत में बल्कि पूरे देश में शाेक का माहौल है। उनके काम और उनकी प्रतिभा के प्रशंसक उनके निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
पंडित शिवकुमार शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, पंडित शिवकुमार शर्मा जी के निधन से हमारी सांस्कृतिक दुनिया पर गहरा असर पड़ेगा है। उन्होंने संतूर को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाया। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा। मुझे उनके साथ अपनी बातचीत अच्छी तरह याद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।

ममता बनर्जी ने जताया दुख
ममता बनर्जी ने लिखा, 'प्रख्यात संतूर वादक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार पंडित शिव कुमार शर्मा के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया पर गहरा असर डालेगा। मै गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।'

विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया ट्वीट
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लिखा, 'संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा के निधन पर मेरी गहरी संवेदना। उनकी अनुपस्थिति में भारतीय शास्त्रीय संगीत कभी भी पहले जैसा नहीं रहेगा। आरआईपी!'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

विशाल डडलानी ने जताया दुख
विशाल डडलानी ने दुख जताते हुए लिखा, संगीत जगत को एक और बड़ी क्षति। पंडित शिव कुमार शर्मा अपूरणीय हैं। उनके वादन ने भारतीय संगीत के साथ-साथ संतूर को भी फिर से परिभाषित किया। पं हरिप्रसाद चौरसिया जी के साथ उनके फिल्मी गाने।। भगवान उनके परिवार, प्रशंसकों और छात्रों को शक्ति दे।

नितिन गडकरी ने जताया दुख

भारतीय संगीत के लिए अपूरणीय क्षति- रवि शंकर प्रसाद 

भगवान दुख सहन करने की शक्ति दे- डॉ नरोत्तम मिश्रा

माय गवर्नमेंट इंडिया ने जताया शोक
संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के निधन से भारतीय शास्त्रीय संगीत में शोक का माहौल बन गया है। उनकी प्रतिभा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का काम करती रहेगी। शांति। 🙏

अनूप जलोटा ने पंडित शिव कुमार शर्मा को किया याद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed