फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Singh says Government scared by Arvind Kejriwal's popularity, will protest against lieutenant governor power bill in UP

संजय सिंह ने केंद्र को घेरा, कहा- केजरीवाल की लोकप्रियता से घबराई सरकार, बिल के खिलाफ यूपी में करेंगे प्रदर्शन

Fri, 19 Mar 2021 12:20 AM IST
Kuldeep Singh डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 19 Mar 2021 12:20 AM IST
सार

  • आम आदमी पार्टी ने पूरी रणनीति के साथ पूरे देश में उपराज्यपाल की शक्तियों को बढ़ाने वाले बिल का विरोध करने का निर्णय किया

विज्ञापन
Sanjay Singh says Government scared by Arvind Kejriwal's popularity, will protest against lieutenant governor power bill in UP
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद - संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से घबरा गई है। दिल्ली सरकार की योजनाओं की लोकप्रियता देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने लगी है। भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगाकर भी देख लिया है कि वह आम आदमी पार्टी के सामने दिल्ली की सत्ता में वापसी नहीं कर सकती।

विज्ञापन


यही कारण है कि अब उसने दूसरे रास्ते से दिल्ली की सत्ता पर कब्जा करने के लिए उपराज्यपाल की शक्तियों को बढ़ाने का निर्णय किया है। आप नेता ने कहा कि केंद्र की इस कोशिश का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि एक तरफ तो केंद्र सरकार लोकतंत्र के अंतर्गत एक चुनी हुई सरकार को खत्म करने की कोशिश कर रही है तो वहीं उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इसके खिलाफ प्रदर्शन तक नहीं करने दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार के इस अलोकतांत्रिक बिल के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन किया गया तो पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं की बुरी तरह पिटाई की। इसमें महिलाओं तक को नहीं छोड़ा गया।

संजय सिंह ने कहा कि दमनपूर्ण कार्रवाई करके आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पार्टी पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से इस बिल का विरोध करती रहेगी। आप नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में उपराज्यपाल की शक्तियों को बढ़ाने वाले बिल का विरोध किया जाएगा।


सभी दलों से मांगा समर्थन
आप नेता ने कहा कि यह बिल अभी लोकसभा में है, जल्दी ही इसे राज्यसभा में भी पास किया जाएगा। लेकिन यह बिल संसद से पास न हो सके, इसके लिए वे पूरी कोशिश करेंगे। इसके लिए आम आदमी पार्टी दूसरे दलों के साथ संपर्क कर सहमति बनाने की कोशिश कर रही है। आप नेता ने कहा कि अगर संसद में इस बिल को रोकना संभव नहीं हो पाया तब एक बैठक कर इसके बाद की रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed