फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut while clarifying his statement said I did not insult the doctors and WHO

संजय राउत ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा, मैने नहीं किया डॉक्टरों और डब्ल्यूएचओ का अपमान

Wed, 19 Aug 2020 08:42 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 19 Aug 2020 08:42 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Raut while clarifying his statement said I did not insult the doctors and WHO
शिवसेना नेता संजय राउत - फोटो : ANI

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने डॉक्टरों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को लेकर दिए अपने बयान पर मंगलवार को सफाई दी। राउत ने कहा कि उन्होंने डॉक्टरों का अपमान नहीं किया। कुछ लोग इस पर राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन

शिवसेना नेता ने कहा, कोई भी डॉक्टरों और स्वास्थ्य से जुड़े दूसरे लोगों का अपमान नहीं कर सकता है। उसमें मैं भी एक हूं। कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टरों के साथ-साथ नर्स और वार्ड ब्वॉय ने अहम योगदान दिया है। मेरा बयान सिर्फ डब्ल्यूएचओ के संदर्भ में था, जिसके बारे दूसरे ऐसे ही बयान दे चुके हैं। अगर डब्ल्यूएचओ ने ठीक ढंग से अपना किया होता तो कोरोना संक्रमण पूरी दुनिया में इस तरह नहीं फैलता।
विज्ञापन

राउत ने हाल में एक मराठी न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था, डॉक्टर कुछ नहीं जानते। डॉक्टरों से बेहतर कंपाउंडर होते हैं। डॉक्टरों के बजाय मैं हमेशा कंपाउंडर से दवाएं लेता हूं। डब्ल्यूएचओ एक बेकार संगठन है। उसकी वजह से कोरोना दुनिया में फैला। शिवसेना सांसद के बयान पर विरोध दर्ज कराते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने सोमवार को राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को एक पत्र लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed