{"_id":"5e047c808ebc3e696a2e99f7","slug":"sanjay-raut-shiv-sena-targeted-bjp-uddhav-thackeray-maharashtra-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- तूफान में कश्तियां और घमंड में हस्तियां अक्सर डूब जाती है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना ने साधा भाजपा पर निशाना, कहा- तूफान में कश्तियां और घमंड में हस्तियां अक्सर डूब जाती है
Thu, 26 Dec 2019 03:11 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 26 Dec 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत
- फोटो : ANI
शिवसेना नेता संजय राउत ने अपनी पूर्व सहयोगी भाजपा पर गुरुवार को निशाना साधते हुए कहा कि अभिमान लोगों को अक्सर सर्वनाश की राह पर ले जाता है। नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में प्रदर्शनों को लेकर भाजपा के सख्त रवैये की पृष्ठभूमि में राउत ने यह कहा।
विज्ञापन
तूफान में कश्तियां और घमण्ड में हस्तियां अक्सर डूब जाती हैं..
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) December 26, 2019
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया कि तूफान में कश्तियां और घमंड में हस्तियां अक्सर डूब जाती हैं। राज्य में मुख्यमंत्री पद पर साझेदारी के मुद्दे पर भाजपा और शिवसेना की राहें अलग हो गईं थी। उसके बाद से महाराष्ट्र भाजपा का नेतृत्व शिवसेना और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लगातार निशाना बना रहा है।
विज्ञापन
इसका जवाब राउत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दे रहे हैं। सोमवार को राउत ने अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग के शब्दों को उद्धृत करते हुए भाजपा पर हमला बोला था।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि जहां सियासत धार्मिक मसलों को शांत करे वह देश महान होता है, लेकिन जहां सियासत खुद धार्मिक मसलों को पैदा करे तो समझो कि देश को गलत लोग चला रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से बुधवार को कहा था कि उन्हें खुद से यह सवाल करना चाहिए कि उन्होंने जो कुछ किया, क्या वह सही था?