फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut saod that Arvind Kejriwal will become more dangerous after his arrest

Politics: 'अन्याय के खिलाफ जो भी गया जेल, वो ज्यादा मजबूत हुआ', अरविंद केजरीवाल की हिरासत पर बोले संजय राउत

Mon, 25 Mar 2024 03:31 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 25 Mar 2024 03:31 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हिरासत के खिलाफ तमाम विपक्षी नेता एक संयुक्त रैली आयोजित करेगी। वहीं उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जेल से ही सरकार चलाने का समर्थन किया है। 

विज्ञापन
Sanjay Raut saod that Arvind Kejriwal will become more dangerous after his arrest
संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

उद्धव गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हिरासत को लेकर मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से डर गए हैं। इस दौरान संजय राउत ने ईडी के हिरासत में सरकार चलाने के फैसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद केजरीवाल और भी ज्यादा भाजपा के खिलाफ आक्रामक हो गए हैं। 
विज्ञापन


जो अन्याय के खिलाफ जेल गया, वो मजबूत हुआ- राउत
अरविंद केजरीवाल की तुलना स्वतंत्रता सेनानियों से करते हुए उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि आजादी के लड़ाई के दौरान जो भी नेता जेल गए, वो बाद में और मजबूत होकर सामने निकले। विपक्षी गुट 'इंडिया' दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विरोध रैली का आयोजन कर रहा है। सभी विपक्षी नेता उस रैली में एकजुट होंगे। उन्होंने कहा कि हम केजरीवाल की हिरासत के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। पीएम मोदी अरविंद केजरीवाल से डर गए हैं। अब वो जेल से ही सरकार चला रहे है, कई लोग उनके समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं। 
विज्ञापन


31 मार्च को करेंगे संयुक्त मेगा रैली- राघव चड्ढा
इस बीच, विपक्षी गठबंधन के बीच सीट बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर संजय राउत ने कहा कि शिवसेना यूबीटी के 15 से 16 उम्मीदवारों की पहली सूची मंगलवार को घोषित की जाएगी। वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने रविवार को कहा कि विपक्षी गुट 'इंडिया' की सभी पार्टियां कथित शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अरविंद केजरीवाल की हिरासत के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए 31 मार्च को एक संयुक्त मेगा रैली आयोजित करने वाली हैं। आप नेता राघव चड्ढा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रैली 'देश के लोकतंत्र को बचाने' और अरविंद केजरीवाल के साथ एकजुटता दिखाने के लिए आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में जांच एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को सात दिनों के लिए यानी 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed