फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut's attack on Mahayuti, said- they together only for power, no ideological similarity between them

Maharashtra: संजय राउत का महायुति पर हमला, कहा- वे केवल सत्ता के लिए साथ, उनमें वैचारिक समानता नहीं

Mon, 23 Dec 2024 02:28 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Mon, 23 Dec 2024 02:28 PM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि महायुति गठबंधन में सहयोगी दल केवल सत्ता के लिए साथ हैं। उनमें वैचारिक समानता बिल्कुल भी नहीं है। पहले वे अपनी पार्टी की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देते हैं और फिर सरकार बनाने के लिए साथ आते हैं। राउत ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे पर भी हमला बोला।

विज्ञापन
Sanjay Raut's attack on Mahayuti, said- they together only for power, no ideological similarity between them
संजय राउत, सांसद, शिवसेना यूबीटी - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना नेता संजय राउत ने सोमवार को महायुति गठबंधन पर हमला बोला। संजय राउत ने कहा कि महायुति गठबंधन में सहयोगी दल केवल सत्ता के लिए साथ हैं। उनमें वैचारिक समानता बिल्कुल भी नहीं है। पहले वे अपनी पार्टी की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देते हैं और फिर सरकार बनाने के लिए साथ आते हैं। 

विज्ञापन


राउत ने विभागों के आवंटन में हो रही देरी को लेकर भी महायुति सरकार पर निशाना साधा। राउत ने कहा कि पहले सरकार नहीं बनी और एक बार सरकार बन गई, तो विभाग आवंटन एक महीने बाद हुआ। अब संरक्षक मंत्री पदों को लेकर चर्चा चल रही है। इससे कुछ होने वाला नहीं है और यह अंत तक चलता रहेगा। राउत ने कहा कि संरक्षक मंत्रियों की नियुक्ति का कोई फायदा तो होता नहीं है। क्योंकि वे केवल अपने हितों की पूर्ति करते हैं। 
विज्ञापन


राउत ने कहा कि पंकजा या धनंजय मुंडे बीड के संरक्षक मंत्री बनते हैं तो क्या प्रधान संतोष देशमुख को न्याय मिलेगा? जो परभणी का संरक्षक मंत्री बनेगा तो क्या वह पुलिस हिरासत में मारे गए सोमनाथ सूर्यवंशी को न्याय दिला पाएगा? जो ठाणे का संरक्षक मंत्री बनता है क्या वह कल्याण के मराठी परिवार को उनके साथ हुए अन्याय के खिलाफ न्याय दिलाने में कामयाब होगा? राउत ने कहा कि इसका कोई फायदा नहीं है। संरक्षक मंत्री का अर्थ खुद को सिर्फ सत्ता में बनाए रखने का तरीका है। जो गढ़ चिरोली का मंत्री बनता है वह यहां से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए कुछ नहीं करता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे को लेकर राउत ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ काम कर रही है। मनसे देवेंद्र फडणवीस, नरेंद्र मोदी और अमित शाह को अपना आदर्श मानती है और ये तीनों नेता महाराष्ट्र के दुश्मन हैं। तीनों महाराष्ट्र और मुंबई को लूटने के लिए जिम्मेदार हैं। राउत ने कहा कि अगर ठाकरे भाई एक साथ आते हैं तो महाराष्ट्र के लोग इसका लुत्फ उठाएंगे। लोगों का ठाकरे परिवार से गहरा जुड़ाव है। 


चुनाव नियम में बदलाव पर उठाए सवाल
शिवसेना नेता संजय राउत ने चुनाव नियम में किएगए बदलाव पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। जो नियम बनाया गया है, उसके मुताबिक हम चुनाव आयोग से कोई जानकारी नहीं मांग सकते। यह तानाशाही है। अगर आप चाहते हैं कि हम जानकारी न मांगें तो आपको ईवीएम को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव कराना चाहिए। देश में लोकतंत्र है। इसलिए हम कहते हैं कि भाजपा के लोग संविधान के खिलाफ हैं। हमें यह जानने का अधिकार है कि हमारे वोट का क्या हुआ? हमारा वोट कहां गया? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed