फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut reacts on the legal notice sent by Nitin Gadkari to Mallikarjun Kharge and Jairam Ramesh

Politics: खरगे-रमेश को गडकरी के कानूनी नोटिस पर आई संजय राउत की प्रतिक्रिया, बोले- उन्हें फिर सोचना चाहिए...

Sat, 02 Mar 2024 11:55 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 02 Mar 2024 11:55 AM IST
सार

महाराष्ट्र के मंत्री दादाजी भुसे और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) विधायक महेंद्र थोरबे के बीच हाथापाई पर संजय राउत ने इसे गैंगवॉर बताया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में एक मंत्री और एक विधायक आपस में लड़ते हैं और देवेंद्र फडणवीस कहते हैं कि सब ठीक है।

विज्ञापन
Sanjay Raut reacts on the legal notice sent by Nitin Gadkari to Mallikarjun Kharge and Jairam Ramesh
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के महासचिव जयराम रमेश को भेजे गए कानूनी नोटिस पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नितिन गडकरी पर अपनी नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन


संजय राउत ने कहा, "किसानों को एमएसपी नहीं मिला, मुआवजा नहीं मिला और वे आत्महत्या कर रहे हैं। अगर नितिन गडकरी ने ऐसा कहा तो इसमें गलत क्या है। नितिन गडकरी झूठ नहीं बोलते हैं। वह वही बोलते हैं जो वह सोचते हैं। किसानों को खुले तौर पर देशद्रोही कहा गया। नितिन गडकरी को एक बार फिर से किसानों की स्थिति पर विचार करना चाहिए।"
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मंत्री दादाजी भुसे और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) विधायक महेंद्र थोरबे के बीच हाथापाई पर संजय राउत ने इसे गैंगवॉर बताया है। उन्होंने कहा, "यह एक गैंग के भीतर गैंगवॉर है। विधानसभा में एक मंत्री और एक विधायक आपस में लड़ते हैं और देवेंद्र फडणवीस कहते हैं कि सब ठीक है। मैं आरएसएस को चिट्ठी लिखूंगा और उनसे पूछूंगा कि उनके लिए यही विकास की परिभाषा है? अगर हां तो मैं उन्हें इसे बदलने के लिए कहूंगा।"


क्या है मामला
गडकरी का आरोप है कि दोनों कांग्रसी नेताओं ने उनके बारे में एक्स पर भ्रामक और अपमानजनक समाचार सामाग्री साझा की है। गडकरी के वकील बालेंदु शेखर का कहना है कि उनके मुवक्किल कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से साझा की गई पोस्ट के बारे में जानकर हैरान रह गए। वकील ने बताया कि खरगे और रमेश ने जानबूझकर एक साक्षात्कार का आधा वीडियो शेयर किया, जिस वजह से उनके बयानों का अर्थ अलग हो गया है। 


वकील के अनुसार, नोटिस में कहा गया है कि जनता की नजरों में गडकरी के प्रति भ्रम पैदा करने की कोशिश की गई है। यह भयावह है। कांग्रेसी नेताओं का यह कृत्य यह भाजपा की एकजुटता में दरार पैदा करने का प्रयास है। तोड़ मरोड़कर पेश किया गया वीडियो अर्थ से परे है। नोटिस में दोनों नेताओं से संबंधित पोस्ट को तुरंत हटाने के लिए कहा गया है। नोटिस मिलने के 24 घंटे के अंदर वीडियो डिलीट करने के साथ-साथ मेरे मुवक्किल से तीन दिन के भीतर कांग्रेसी नेताओं को लिखित में माफी मांगनी होगी। अगर नोटिस को नकारने की कोशिश की गई तो गडकरी उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे। इसके जिम्मेदार खुद कांग्रेसी नेता ही होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed