फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut on BJP loss on Delhi election, Says PM Narendra Modi and Amit Shah are not Invincible

दिल्ली चुनाव में भाजपा की हार पर शिवसेना का व्यंग्य बाण, कहा-बाप रे! पूरी दिल्ली देशद्रोही!

Sun, 16 Feb 2020 03:05 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 16 Feb 2020 03:05 PM IST
सार

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों ने दिखा दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह अपराजेय नहीं हैं। 

विज्ञापन
Sanjay Raut on BJP loss on Delhi election, Says PM Narendra Modi and Amit Shah are not Invincible
Shiv Sena leader Sanjay Raut - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा की कभी हमराह रही शिवसेना ने अब उसकी दिल्ली की हार को लेकर ताना मारा है। दिल्ली चुनाव नतीजों के बाद आप नेता अरविंद केजरीवाल के रविवार को तीसरी बार मुख्यमंत्री की कमान संभालाने के मौके पर शिवसेना ने कहा अपने मुखपत्र सामना में  कहा कि  बाप रे! पूरी दिल्ली देशद्रोही! दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम ने यह दिखा दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह अजेय नहीं हैं। राउत ने लिखा है कि दूसरी बात मतलब मतदाता बेईमान नहीं हैं. धर्म का बवंडर पैदा किया जाता है, उसमें वे बहते नहीं हैं। राम श्रद्धा की जीत हैं ही लेकिन कुछ विजय हनुमान भी दिलाते हैं। दिल्ली में ऐसा ही हुआ। 

विज्ञापन

भाजपा अजेय नहीं 

उन्होंने लिखा है कि लोकसभा चुनाव में मजबूत और अभेद्य रही भाजपा विधानसभा चुनाव में ताश के पत्तों से बने बंगले की तरह धराशायी हो जाती है, ऐसा दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम ने स्पष्ट कर दिया। भाजपा अजेय नहीं है और मोदी-शाह के कारण चुनाव जीता जा सकता है, इस दंतकथा से लोगों को अब तो बाहर निकलना चाहिए। भाजपा का गुब्बारा फूटने की शुरुआत हो गई है।

विज्ञापन


भाजपा को पहले ही लग गया था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में  भाजपा की‘नैया’ डूब रही है, ये विश्वास होते ही भाजपा ने हुकुम का इक्का बाहर निकाला। सीधे प्रभु श्रीराम को ही चुनाव प्रचार में उतार दिया। संसद के अधिवेशन के दौरान ही पीएम मोदी ने संसद में रामजन्म भूमि ट्रस्ट की घोषणा करके राम मंदिर का कार्य प्रारंभ हो रहा है, ऐसी सार्वजनिक घोषणा की,  लेकिन राम मंदिर की घोषणा का कोई भी ‘करंट’ दिल्ली विधानसभा में नहीं ला सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहीन बाग के विरोध का फायदा नहीं मिला भाजपा को 

राउत ने लिखा है कि शाहीन बाग में नागरिकता कानून के विरोध में मुसलमान धरने पर बैठे। भाजपा ने इसका इस्तेमाल हिंदू बनाम मुसलमान के तौर पर किया, लेकिन भाजपा की सबसे दयनीय हार हिंदू बहुल निर्वाचन क्षेत्रों में ही हुई। केजरीवाल को हिंदू-मुसलमान, ईसाई, दलित, सिख सभी ने वोट दिए। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री और मजबूत गृहमंत्री की उन्होंने नहीं सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed