महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन रहेगा बरकरार, राउत बोले- साथ लड़ेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा का माहौल शुरू हो गया है। राज्य में भाजपा और शिवसेना मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं लेकिन दोनों के बीच अभी तक सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनी है। बुधवार को महाराष्ट्र के मंत्री दिवाकर राउते ने कहा था कि यदि शिवसेना को 244 में से 144 सीटें नहीं मिलीं तो गठबंधन टूट सकता है। जिसपर आज संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है।
राउत ने कहा, 'अगर अमित शाह जी और सीएम के सामने 50-50 सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय किया गया था, तो उनका बयान गलत नहीं है। चुनाव साथ लड़ेंगे, क्यों नहीं लड़ेंगे।' बता दें कि हर हाल में अपने दम पर बहुमत पाने का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा शिवसेना को सौ से अधिक सीटें देने को तैयार नहीं है। ऐसे में गठबंधन तभी बचेगा, जब शिवसेना झुकते हुए भाजपा की शर्त स्वीकार करेगी। हालांकि इसके आसार कम ही दिखाई दे रहे हैं।
Shiv Sena's,Sanjay Raut on Maha minister Diwakar Raote's statement 'if Shiv Sena doesn't get 144 of 244 seats then alliance could break': If 50-50 seat sharing formula was decided upon before Amit Shah Ji&CM, then his statement isn't wrong.Chunaav saath ladenge,kyun nahi ladenge. pic.twitter.com/cVA6vJ6LJv
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 19, 2019
हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव से पहले भी भाजपा और शिवसेना के बीच तनातनी चरम पर पहुंच गई थी। लेकिन बाद में दोनों दलों ने गिले-शिकवे दूर करते हुए गठबंधन पर सहमति बना ली थी। लेकिन इन चुनावों में एक बार फिर मोदी लहर के प्रभावी साबित होने से दोनों दलों के बीच फिर से कटुता बढ़ रही है। राज्य में सीट बंटवारे का फार्मूला फिर से दोनों दलों के बीच आड़े आ गया है।
दरअसल लोकसभा चुनाव में भाजपा को 140 से अधिक तो शिवसेना को करीब 80 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त मिली थी। भाजपा इसी आधार पर शिवसेना को अधिकतम 100 सीट देने को ही तैयार है। साथ ही भाजपा की निगाहें इस कवायद के जरिए अपने दम पर बहुमत हासिल कर भविष्य में शिवसेना की तरफ से किसी भी तरह के दबाव का रास्ता बंद कर देने पर भी टिकी है।