फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanitization of passenger trains are being ensured by Indian Railways amid of corona situation

कोरोना से जंग: बढ़ते संक्रमण से चौकस हुआ रेलवे, ट्रेनों की भीतर हो रहा है सैनिटाइजेशन

Sat, 01 May 2021 03:26 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 01 May 2021 03:26 PM IST
सार

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हर स्टेशन पर कोविड प्रोटोकाल का पालन हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है। बगैर मास्क लगाए सफर करने वाले यात्रियों पर ट्रेन के भीतर भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Sanitization of passenger trains are being ensured by Indian Railways amid of corona situation
Sanitization of trains by Indian Railways - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे प्रशासन भी सख्त हो गया है। एक ओर जहां रेल यात्रियों को स्टेशन के अलावा ट्रेनों के भीतर भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ हर स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते ट्रेनों में सैनिटाइजेशन भी शुरू कर दिया है। प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अब यात्री ट्रेनों के अंदर भी सैनिटाइजेशन किया जा रहा है ताकि सफर के दौरान यात्रियों को कोविड संक्रमण का खतरा कम हो सके।

विज्ञापन


यात्रियों को संक्रमण से बचाने के लिए रेलवे प्रशासन पहले की तरह मुस्तैद हो गया है। स्टेशन पर एंट्री हो या एग्जिट सभी जगह यात्रियों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करवाने पर जोर दिया जा रहा है। मास्क नहीं पहनने वाले यात्री और कर्मचारियों के चालान काटे जा रहे हैं। इसके अलावा स्टेशन पर बेवजह घूमने वाले लोगों पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने के अनुरोध पर अमर उजाला से कहा, हर स्टेशन पर कोविड प्रोटोकाल का पालन हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है। बगैर मास्क लगाए सफर करने वाले यात्रियों पर ट्रेन के भीतर भी कार्रवाई की जा रही है। जहां तक यात्रियों की सुरक्षा का सवाल है तो कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखकर प्रवेश दिया जा रहा है। कहीं-कहीं स्टेशन पर तो यात्रियों के उतरने के बाद नाम, पता और नंबर भी नोट किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ स्टेशनों पर यात्रियों के आरटीपीसीआर टेस्ट भी करवाए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने आगे बताया कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए और यात्रा सुरक्षित हो इसके लिए स्टेशनों पर लगातार साफ सफाई सुनिश्चित की जा रही है। हर प्रमुख स्टेशनों में यात्री डिब्बों के भीतर भी सैनिटाइजेशन किया जा रहा है ताकि संक्रमण को रोका जा सके।

रेलवे ने 10 दिनों में पहुंचाई 640 एमटी से ज्यादा ऑक्सीजन

कोरोना संकट के बीच विभिन्न राज्यों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में भारतीय रेलवे अहम भूमिका निभा रहा है। रेलवे ने देशभर में ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाकर पिछले 10 दिनों में 640 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सप्लाई की है। रेलवे द्वारा ऑक्सीजन ढुलाई में सहयोग करने से ऑक्सीजन टैंकर के आने-जाने का वक्त बेहद कम हो गया है। रेलवे की तरफ से पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस 19 अप्रैल को शुरू की गई थी। पहली ट्रेन खाली टैंकर लेकर मुंबई से विशाखापट्टनम तक गई थी। वहां से आक्सीजन लेकर आई थी। इसके बाद रेलवे ने अपना दायरा बढ़ाते हुए महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और हरियाणा समेत कई राज्यों में आक्सीजन की डिलीवरी की जा रही है।

64,000 बेड के साथ 4 हजार कोविड केयर कोच तैयार

ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने के साथ ही रेलवे ने कोविड केयर कोच की तैनाती भी स्टेशनों पर शुरू कर दी गई है। वर्तमान समय में 4002 ऐसे कोच हैं, जिनको कोविड कोच के रूप में परिवर्तित किया गया है। रेलवे ने इन्हें चलते-फिरते अस्पताल के तौर पर बनाया है। इनमें एक साथ 64,000 मरीजों की देखभाल की जा सकती है। रेल मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में 169 कोच विभिन्न राज्यों को सौंप दिए गए हैं। इन कोचों का इस्तेमाल उन मरीजों के लिए किया जा सकता है, जिनकी हालत बहुत गंभीर नहीं है। राज्य सरकार की मांग पर रेलवे कोविड केयर कोच शुरू कर रही है। महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश रेलवे ने कोविड केयर कोच दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed