फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sandeshkhali Violence West Bengal BJP State President Sukanta Majumdar discharged from hospital Kolkata

Bengal: सुकांत मजूमदार को अस्पताल से मिली छुट्टी, संदेशखाली जाने के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज में हुए थे घायल

Sat, 17 Feb 2024 12:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 17 Feb 2024 12:11 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली हिंसा को लेकर भाजपा और टीएमसी आमने-सामने है। भाजपा के प्रतिनिधियों का आरोप है कि राज्य की पुलिस उन्हें संदेशखाली जाने से रोक रही है।

विज्ञापन
Sandeshkhali Violence West Bengal BJP State President  Sukanta Majumdar discharged from hospital Kolkata
सुकांत मजूमदार - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को कोलकाता के अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बशीरहाट में 14 फरवरी को सुकांत मजूमदार पुलिस की लाठीचार्ज में घायल हो गए थे। दरअसल, संदेशखाली जाने के दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी, इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और राज्य पुलिस के बीच झड़प हो गई थी।
विज्ञापन


बता दें कि पश्चिम बंगाल में संदेशखाली हिंसा को लेकर भाजपा और टीएमसी आमने-सामने है। भाजपा के प्रतिनिधियों का आरोप है कि राज्य की पुलिस उन्हें संदेशखाली जाने से रोक रही है। उन्होंने बताया कि अब सुप्रीम कोर्ट से अनुमति लेने के बाद, क्षेत्र में प्रदर्शनकारी महिलाओं से व्यक्तिगत रूप से बात की जाएगी। 


बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया और राज्य सरकार को निर्देश देने की मांग की कि उन्हें अशांति प्रभावित संदेशखाली का दौरा करने की अनुमति दी जाए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दूसरी बार उन्हें वहां जाने से रोका था।

क्या है विवाद
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित गांव संदेशखाली इन दिनों भारी विरोध प्रदर्शन का गवाह बन रहा है। दरअसल गांव की महिलाओं ने बीते दिनों आरोप लगाए थे कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी नेताओं ने उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया और कुछ महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए थे। इसे लेकर संदेशखाली में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता भी संदेशखाली में प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहजहां शेख राशन घोटाले में आरोपी है और बीते दिनों ईडी टीम पर हुए हमले में भी शाहजहां शेख आरोपी है। वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed