फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sandeshkhali violence Shahja han sheikh arrest tmc leaders reaction west bengal government state police

WB: 'कोर्ट के स्टे के कारण नहीं किया गया था गिरफ्तार', शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर TMC नेताओं की प्रतिक्रिया

Thu, 29 Feb 2024 11:05 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 29 Feb 2024 11:05 AM IST
सार

शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने बताया कि कोर्ट के स्टे हटाने के बाद ही आरोपी नेता को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि हाई कोर्ट के स्टे के कारण पुलिस के हाथ बंधे हैं।

विज्ञापन
sandeshkhali violence Shahja han sheikh arrest tmc leaders reaction west bengal government state police
कुणाल घोष, शांतनु सेन - फोटो : ANI

विस्तार

संदेशखाली हिंसा के मुख्य आरोपी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शाहजहां शेख को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने टीएमसी नेता को कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार किया है। शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के बाद टीएमसी के अन्य नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर टीएमसी नेताओं ने दी प्रतिक्रिया
पार्टी के नेता शांतनु सेन ने कहा कि शेख शाहजहां की गिरफ्तारी यह साबित करती है कि हमारी सरकार प्रशासनिक तरीके से राजधर्म का पालन करती है। उन्होंने आगे कहा, "जिस तरह से हमने अपने मंत्री पार्थ चटर्जी, ज्योतिप्रिया मलिक के खिलाफ कदम उठाए थे, उसी तरह हमने संदेशखाली मामले में आरोपी शिबू हाजरा, उत्तम सरदार के खिलाफ कार्रवाई की और अब शेख शाहजहां को भी गिरफ्तार किया गया है। अभिषेक बनर्जी ने पहले ही बोला था कोर्ट के स्टे ऑर्डर के कारण पुलिस शेख शाहजहां को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।"
विज्ञापन


शांतनु सेन ने कहा, "स्टे ऑर्डर के हटने के तीन-चार दिनों के भीतर ही शेख शाहजहां को गिरफ्तार किया गया। एक तरफ भाजपा शासित राज्यों में जहां आरोपी नेता खुले आम घुमते हैं वहीं आरोपी टीएमसी नेता के खिलाफ अगर सबूत है तो हमारी प्रशासन उसे नहीं छोड़ती। टीएमसी के इस राजधर्म से भाजपा को सीखना चाहिए।"

शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने बताया कि कोर्ट के स्टे हटाने के बाद ही आरोपी नेता को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा, "राज्य की पुलिस ने शेख शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि हाई कोर्ट के स्टे के कारण पुलिस के हाथ बंधे हैं। कोर्ट ने वह स्टे हटाया। हमें पुलिस पर पूरा विश्वास था, पुलिस ने कोर्ट के स्टे हटाने के बाद शाहजहां शेख की गिरफ्तारी की।"

पुलिस के अनुसार, शाहजहां शेख उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखा में एक घर में छिपा हुआ था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसे बशीरहाट की अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।



 एडीजी ने बताया कोर्ट के स्टे के कारण नहीं हो रही थी गिरफ्तारी
शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर एडीजी सुप्रतिम सरकार ने कहा कि इस मामले में शिकायत बिल्कुल भी धारा 354 से संबंधित नहीं थी। उन्होंने कहा, "सात, आठ और नौ फरवरी फरवरी के बाद कई मामले सामने आए हैं लेकिन आठ और नौ फरवरी के बाद से दर्ज हुए सभी मामले उन घटनाओं से संबंधित हैं जो दो या तीन साल पहले हुई थीं और उनकी जांच करने, सबूत इकट्ठा करने, सबूतों को जांचने में समय लगता है, खासकर उन मामलों के संदर्भ में जो 2 साल पहले घटित हुए हों।"

एडीजी ने आगे बताया कि कोर्ट के स्टे ऑर्डर के कारण हम शाहजहां को गिरफ्तार नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कहा, "जब कोर्ट ने स्पष्ट कह दिया कि शेख शाहजहां की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं है तो हमने तत्काल कार्रवाई करते हुए कल रात मिनाखा से शेख शाहजहां को गिरफ्तार किया, कुछ ही समय में हम उसे अदालत में पेश करेंगे। हम पर बाध्यता थी लेकिन ईडी पर कौन सी बाध्यता थी कि उन्होंने गिरफ्तारी नहीं की?"

क्या है मामला?
कोलकाता से 100 किमी दूर सुंदरबन के सीमावर्ती इलाकों में बसा संदेशखाली में पिछले एक साल से हिंसा जारी है। दरअसल, गांव की महिलाओं ने बीते दिनों आरोप लगाए थे कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख और अन्य टीएमसी नेताओं ने उनकी जमीनों पर कब्जा कर लिया और कुछ महिलाओं ने टीएमसी नेताओं पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए थे। इसे लेकर संदेशखाली में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता भी संदेशखाली में प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहजहां शेख राशन घोटाले में आरोपी है और बीते दिनों ईडी टीम पर हुए हमले में भी शाहजहां शेख आरोपी है। वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed