{"_id":"57e52b7b4f1c1b0e27a8225d","slug":"samsung-note-2-catches-fire-on-singapore-chennai-flight","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्लेन में फटा Samsung Note-2, इस सेट के साथ सतर्क रहने के मिले निर्देश ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
प्लेन में फटा Samsung Note-2, इस सेट के साथ सतर्क रहने के मिले निर्देश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Sep 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
सेमसंग नोट 2
इंडिगो की फ्लाइट से सिंगापुर से चेन्नई आ रही फ्लाइट में एक पैसेंजर के सेमसंग नोट-2 मोबाइल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना तब हुई जब प्लेन लैंड कर रहा था।
सिविल एविएशन डिपार्टमेंट के डायरेक्टर जनरल के प्रवक्ता ने कहा कि सेमसंग नोट-2 जहाज के ओवरहेड बिन में रखा गया था, जहां यात्री अपना सामान रखते हैं। इसी दौरान चालक दल ने बिन से धुआं निकलते देखा। खोज करने पर उन्होंने देखा कि सेमसंग नोट-2 में आग लगने से धुआं निकल रहा है।
प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने यात्रियों को नसीहत दी है कि सेमसंग नोट डिवाइस को लेकर सफर करते वक्त सावधानी बरतें। उन्हें कहा गया है कि वह फोन को या तो बंद रखें या फिर सफर करते वक्त उसे साथ ही न रखें।

Trending Videos
यात्रियों को दूसरी सीट पर बैठाया गया
सेमसंग नोट 2
इंडिगो के स्टेटमेंट में कहा है, 'इंडिगो के फ्लाइट में सेमसंग नोट-2 में आग लगने की पुष्टि करता है। इंडिगो की 6E-054 से सिंगापुर से चेन्नई आ रहे यात्रियों को केबिन से महक आ रही थी। उन्होंने बोर्ड के केबिन क्रू को तुंरत इसकी सूचना दी। इसके बाद क्रू ने जांच में पाया कि सीट नंबर 23 सी में रखे डिवाइस से धुआं निकल रहा है।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से क्रू ने वहां बैठे यात्रियों को दूसरी सीट पर बैठा दिया गया। इस घटना से प्लेन में बैठे किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से क्रू ने वहां बैठे यात्रियों को दूसरी सीट पर बैठा दिया गया। इस घटना से प्लेन में बैठे किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है।