फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sambit Patra says Why Congress Party unhappy when India stature is being raised globally

'नमस्ते ट्रंप': कांग्रेस पर भाजपा का पलटवार, देश का कद दुनिया में बढ़ रहा है तो कांग्रेस दुखी क्यों

Sat, 22 Feb 2020 03:08 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 22 Feb 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Sambit Patra says Why Congress Party unhappy when India stature is being raised globally
Sambit Patra - फोटो : Twitter

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर कांग्रेस के सवालों पर  शनिवार को भाजपा ने पलटवार किया। भाजपा ने शनिवार को पूछा कि ट्रंप का दौरा विश्व के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्रों की मुलाकात है, ऐसे में कांग्रेस इस क्षण पर खुशी क्यों नहीं महसूस करती? भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत का कद बढ़ने से कांग्रेस दुखी क्यों है?

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों में यह मील का पत्थर माने जाने वाला क्षण है और मेरी कांग्रेस को सलाह है कि वह चिंतित होने की बजाय देश की उपलब्धियों पर गर्व करना शुरू करे। पात्रा ने कहा कि ट्रंप का दौरा विश्व के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्रों की मुलाकात है। कांग्रेस इस क्षण पर खुशी क्यों नहीं महसूस करती?
विज्ञापन


जो सौदा आज हो रहा है यूपीए सरकार में सोच भी नहीं सकते थे
उन्होंने कहा कि जैसा कारोबारी सौदा और रक्षा सौदा आज हम अमेरिका के साथ देख रहे हैं, उन्हें यूपीए सरकार के समय हम सोच भी नहीं सकते थे। लेकिन कांग्रेस पार्टी आज आत्म निरीक्षण करने के बजाय सवाल उठा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर साधा निशाना
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आज जब विश्व में भारत के वैश्विक पद चिह्न बढ़े हैं। ऐसे में नाखुश होकर सवाल-जवाब करना कांग्रेस को शोभा नहीं देता। आज हिंदुस्तान व्हाइट हाउस के किसी भी निर्णय में भारत फ्रंट या सेंटर में रहा है। ये हमारे लिए गर्व का विषय है। पात्रा ने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या 10 जनपथ मनमोहन सिंह का वह रुतबा कायम करने देता जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंतरराष्ट्रीय नेताओं के बीच है।

कांग्रेस को भारत की चिंता करने की जरूरत नहीं है
उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के लिए कुछ ऐसा काल आता है जब हम राजनीतिक दल के रूप में छोटी पहचान को परे रखते हैं और एक राष्ट्र के रूप में सोचते हैं । यह एक ऐसा ही क्षण है जब दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और दुनिया के सबसे सबसे पुराने लोकतंत्र के बीच बैठक होने जा रही है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ट्रंप खुद ही कई बार कह चुके हैं कि भारत कड़ी सौदेबाजी करता है और इसलिए कांग्रेस पार्टी को भारत के हितों की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

कांग्रेस ने ‘डोनाल्ड ट्रंप नागरिक अभिनंदन समिति’  पर उठाए थे सवाल
बता दें कि ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम के बारे में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने शुक्रवार को कहा था कि सरकार की तरफ से यह दावा किया गया कि जो इंतजाम हो रहा है वह एक ‘डोनाल्ड ट्रंप नागरिक अभिनंदन समिति’ की तरफ से हो रहा है। यह समिति कौन है? यह कब बनी? इसका पंजीकरण कब हुआ और इसके पास इतना पैसा कहां से आया?

कांग्रेस नेता ने कहा था कि आर्थिक क्षेत्र में सहयोग और व्यापार का वातावरण अनुकूल नहीं है। हम समझते हैं कि यह रिश्ता सिर्फ खरीददारी का नहीं हो सकता। राष्ट्र की संप्रभुता, आत्म सम्मान और राष्ट्रहित को ध्यान में रखा जाए। गंभीरता और गहराई होनी चाहिए। यह दौरा सिर्फ तस्वीरें खिंचवाने तक सीमित नहीं होना चाहिए।


इसके बाद वैश्विक मंच पर भारत की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जापान, भारत, अमेरिका, आरआईसी (रूस-भारत-चीन) पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में महत्व दिया गया । इससे भारत के वैश्विक आकलन में तेजी से वृद्धि संभव हुई। उन्होंने कहा कि हमें यह भी याद रखना चाहिए कि तब के अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रधानमंत्री मोदी के हस्तक्षेप और निमंत्रण पर भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए थे ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed