फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Samajwadi Party Kandhal Jadeja is leading in Kutiyana constituency in 2022 Gujarat Assembly election

Gujarat Election: कुटियाना सीट से समाजवादी पार्टी आगे, कौन हैं कंधाल जडेजा जो दे रहे भाजपा-कांग्रेस को चुनौती

Thu, 08 Dec 2022 12:11 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 08 Dec 2022 12:11 PM IST
सार

Gujarat Assembly Election Results 2022: कुटियाना सीट से कांधल जडेजा मैदान में हैं। इस सीट पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। लेडी डॉन संतोकबेन जडेजा के बेटे हैं कांधल जडेजा। जो दो बार के विधायक भी हैं।

विज्ञापन
Samajwadi Party Kandhal Jadeja is leading in Kutiyana constituency in 2022 Gujarat Assembly election
कांधल जडेजा - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव में पोरबंदर की कुटियाना सीट (Kutiyana Assembly Seat) की बात न हो और संतोकबेन जडेजा का जिक्र न आए, ऐसा नहीं हो सकता। गुजरात के चुनावों में कुटियाना सीट हमेशा चर्चा में रही है और इस सीट पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। सुनने में काफी हैरानी भरा है लेकिन यह सही खबर है। दरअसल, कुटियाना सीट से लेडी डॉन संतोकबेन जडेजा के बेटे कांधल जडेजा इस बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


कांधल जडेजा ने 2012 और 2017 के चुनाव में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी के टिकट पर जीत हासिल की थी। लेकिन एनसीपी कांग्रेस के विलय के बाद इस बार उनको टिकट नहीं दिया, इसके बाद नाराज होकर उन्होंने पाला बदल लिया और अखिलेश की पार्टी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं कांधल और उनकी मां संतोकबेन
गुजरात की कुटियाना सीट पर संतोकबेन जडेजा का दबदबा हमेशा से रहा है। वह खुद इस सीट से विधायक रहीं और उनके बेटे कांधल जडेजा भी अब इस सीट पर कई बार विधायक चुने गए हैं। संतोकबेन इलाके में लेडी डॉन के नाम से मशहूर हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उनपर 500 से ज्यादा मुमामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं संतोकबेन जडेजा पर एक फिल्म भी बनी है। हालांकि मामले दर्ज होने में कांधल जडेजा भी पीछे नहीं हैं। कई मुकदमे दर्ज होने के बावजूद कांधल का इस इलाके में अच्छा प्रभाव है। भाजपा ने यहां से ढेलीबेन आढेदरा को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed