फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Salman Khan trouble Can increase in Arms Act Case

आर्म्स एक्ट केस: सलमान खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Wed, 08 Mar 2017 06:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर Updated Wed, 08 Mar 2017 06:58 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan trouble Can increase in Arms Act Case

अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। सीजेएम ग्रामीण जोधपुर की ओर से अभिनेता सलमान खान को आर्म्स एक्ट में बरी करने के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार ने जिला एवं सेशन न्यायालय जोधपुर में अपील दायर की है।

विज्ञापन


जिला एवं सेशन कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से दायर अपील पर सुनवाई करते हुए अभिनेता सलमान खान को नोटिस जारी करते हुए मामले पर अगली सुनवाई के लिए 21 अप्रैल का समय तय किया है। सलमान खान के खिलाफ वर्ष 1998 में फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान अवधि पार लाइसेंस के हथियार रखने और इन हथियारों से चिंकारा और काला हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। इस संबंध में जोधपुर के लूनी थाने में 15 अक्टूबर को सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


करीब 18 साल पुराने मामले में लंबी सुनवाई के बाद 18 जनवरी 2017 को सीजेएम जोधपुर ग्रामीण दलपतसिंह राजपुरोहित ने सलमान खान को बरी करने के आदेश दिए थे। इसके बाद विश्नोई समाज ने भी इसका विरोध किया था। उन्होंने इस संबंध में राज्य सरकार के अपील करने और मजबूती से न्यायालय में पक्ष रखने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed