सलमान खान को राहत, मिली विदेश जाने की इजाजत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काले हिरण शिकार प्रकरण में अभिनेता सलमान खान को बेल मिलने के बाद मंगलवार को फिर एक राहत मिली है। सैशन कोर्ट ने सलमान खान को विदेश जाने की इजाजत दे दी है।
सलमान खान ने सेशन कोर्ट में अर्जी लगाई थी कि उन्हें अपने पेशे को बढ़ाने के लिए यूएस, कनाडा, नेपाल सहित चार देश जाना है। उन्होंने कोर्ट से संबंधित देशों में जाने की इजाजत मांगी। कोर्ट ने उनकी अर्जी स्वीकार कर ली। गौरतलब है कि सैशन कोर्ट ने सलमान खान की बेल स्वीकृत करते समय शर्त लगाई थी कि वे बिना पूछे विदेश नहीं जा सकेंगे।
बता दें कि कोर्ट ने उन्हें बिना इजाजत देश नहीं छोड़ने का आदेश दिया था। साथ ही, अगले महीने 7 तारीख को कोर्ट में उपस्थित रहने के आदेश दिए गए थे। जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को 20 साल पुराने काले हिरण के शिकार मामले में दोषी करार देते हुए पांच साल कैद की सजा और 10,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उन्हें कोर्ट से सीधे जोधपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। हालांकि सजा मिलने के बाद ही उनके वकीलों ने कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की थी। मगर उन्हें दो दिन बाद यानी कि 8 अप्रैल को कोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी।
#BlackBuckPoachingCase: Jodhpur District and Sessions Court grants permission to Salman Khan to travel outside India. The actor will be travelling to Canada, Nepal and the USA from 25 May to 10 July. (File Pic) pic.twitter.com/tuZsMhcrkT
— ANI (@ANI) April 17, 2018
#BlackBuckPoachingCase: Actor Salman Khan filed petition before Jodhpur District and Sessions Court seeking permission to visit four countries. (file pic) pic.twitter.com/QpKlQCD8sI
— ANI (@ANI) April 17, 2018