99.8% के बाद नहीं मिला एडमिशन, शिक्षा मंत्री को आना पड़ा आगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के उल्लास नगर में रहने वाली साक्षी राजवानी ने एसएससी में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें किसी भी जूनियर कॉलेज में सीट नहीं मिली।
हालांकि, जब मीडिया ने इस मामले में पड़ताल की तो फिर शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े को हस्तक्षेप करना पड़ा। शिक्षा मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब साक्षी का एडमिशन महाराष्ट्र के मुलुंड स्थित वाजे केलकर कॉलेज में हो गया है। साक्ष कहती हैं कि उन्हें उनका पसंदीदा कॉलेज मिलने की बहुत अधिक खुशी है।
कल्याण के स्कूल से बारहवीं की परीक्षा पास करने वाली लड़की के लिए एक सदमे जैसा था जब उसने एडमिशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल देखा तो उसे जरूरी सीट आवंटित नहीं की गई थी।
छात्रा ने बताया कि बारहवीं की परीक्षा में उसको जो नंबर प्राप्त हुए थे उसके आधार पर उसे भरोसा था कि कॉलेज में एडमिशन मिल जाएगा, लेकिन ऑनलाइन रिजल्ट काफी हैरान करने वाला था।
ये थी वजह
मुंबई के शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि छात्रा का फॉर्म 10 जून और 11 जून को भरा गया था। पर 16 जून को रिसेट कर दिया गया था, उसके बाद फॉर्म को दोबारा नहीं भरा गया।
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि फॉर्म को स्कूल ने छात्रा की मर्जी के बाद ही रिसेट किया होगा। क्योंकि फॉर्म को दोबारा नहीं भरा गया, इसलिए छात्रा को सीट का आवंटन भी नहीं किया गया।
20 जून को जब कॉलेज ने अपनी मेरिट लिस्ट घोषित की तो छात्रा ने उस लिस्ट में अपना नाम नहीं पाया। स्कूल ने फॉर्म को रिसेट करने से इंकार कर दिया था।