{"_id":"575702e94f1c1bb05d9c545e","slug":"sadhvi-prachi-said-time-to-make-india-free-of-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"साध्वी प्राची के विवादित बोल, 'भारत को मुसलमानों से छुटकारा दिलाया जाए'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
साध्वी प्राची के विवादित बोल, 'भारत को मुसलमानों से छुटकारा दिलाया जाए'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 08 Jun 2016 05:38 AM IST
विज्ञापन
साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयान देकर 'मुस्लिम मुक्त' भारत बनाने की बात कही
- फोटो : Youtube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयान देकर 'मुस्लिम मुक्त' भारत बनाने की बात कही है। साध्वी प्राची ने अपने हालिया एक वीडियो में कहा है कि कांग्रेस मुक्त भारत का अभियान पूरा होने के बाद अब समय आ गया है कि भारत को मुसलमानों से छुटकारा दिलाया जाए।
विज्ञापन
साध्वी ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का मिशन पूरा हो चुका है। अब समय आ गया है कि देश को मुस्लिम मुक्त बनाया जाए। अब हम उस पर काम कर रहे हैं। यह बात उन्होंने रूड़की में कही जहां पर पिछले सप्ताह दो समुदायों के बीच आपसी विवाद में 32 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर साध्वी प्राची ने कहा कि अगर योगी आदित्यनाथ को भाजपा अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाती है तो पार्टी 300 सीट तक जीत सकती है। साध्वी ने शाहरूख खान, आमिर खान की फिल्मों का बायकॉट करने की भी बात कही। साथ ही सभी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जैसे अल्पसंख्यक संस्थानों और देवबंद में चलने वाले मदरसों में देश विरोधी गतिविधियों की जांच सीबीआई से करने की मांग की है।
विज्ञापन