{"_id":"56e12f2c4f1c1be80f8b456b","slug":"sadhvi-prachi-dares-anupam-kher-to-send-her-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साध्वी प्राची की अनुपम खेर को चुनौती, 'हिम्मत है तो जेल भेजकर दिखाओ'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
साध्वी प्राची की अनुपम खेर को चुनौती, 'हिम्मत है तो जेल भेजकर दिखाओ'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 10 Mar 2016 02:22 PM IST
सार
- अनुपम खेर के बयान पर साध्वी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनमें दम है तो उन्हें और योगी आदित्यनाथ को जेल में डलवा दें लेकिन वे हिंदुओं के हित के लिए जब तक जिंदा हैं संघर्ष करती रहेंगी।
- योगी ने अनुपम खेर को असल जिंदगी का खलनायक बताया था।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ के बाद अब वीएचपी नेता साध्वी प्राची ने बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर पर निशाना साधा है। साध्वी ने कहा कि अगर अनुपम खेर में हिम्मत है तो जेल भेजकर दिखाएं।
साध्वी प्राची लखीमपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। इसी दौरान अनुपम खेर के बयान पर साध्वी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनमें दम है तो उन्हें और योगी आदित्यनाथ को जेल में डलवा दें लेकिन वे हिंदुओं के हित के लिए जब तक जिंदा हैं संघर्ष करती रहेंगी।
साध्वी ने कहा कि जेएनयू में राष्ट्रद्रोह की फैक्ट्री चल रही है वहां से भगत सिंह जैसे लोगों के निकलने की कल्पना करना व्यर्थ है। जेएनयू पर प्रतिबंध लगना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग पिछड़ा वर्ग के रोहित वेमुला को दलित बताकर राजनीति कर रहे हैं उन्हें शर्म आनी चाहिए।

असल जिंदगी में भी खलनायक हैं खेर- योगी
इससे पहले भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने सिने अभिनेता पर पलटवार किया था। योगी ने अनुपम खेर को असल जिंदगी का खलनायक बताया था।
बीजेपी सांसद ने कहा था कि हर कोई अनुपम के खलनायक चरित्र के बारे में जानता है। कोलकाता में दिए गए उनके बयान पर मुझे इतना ही कहना है कि वो सिर्फ रील लाइफ में विलेन नहीं हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी विलेन हैं। योगी के इस बयान को अनुपम पर पलटवार के रूप में देखा जा रहा है।
इससे पहले देश में जारी असहिष्णुता के बवाल पर अनुपम खेर ने चंद दिनों पहले कोलकाता के एक कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ और साध्वी प्राची को जेल में डालने और पार्टी से बाहर करने की बात कही थी।
6 मार्च को कोलकाता में बढ़ती असहिष्णुता के मुद्दे पर हुई चर्चा के दौरान अभिनेता ने कहा था कि आदित्यनाथ और साध्वी प्राची, जो बकवास बात करते हैं, उन्हें बीजेपी से बाहर फेंक दिया जाना चाहिए और सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए। हालांकि साध्वी प्राची सीधे तौर पर भाजपा से नहीं जुड़ी हैं।