{"_id":"689a267d03236ba1b50b258e","slug":"sacked-minister-rajanna-to-meet-cong-leadership-in-delhi-to-address-misconceptions-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: 'दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर गलतफहमियां दूर करूंगा', इस्तीफे के बाद बोले केएन राजन्ना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: 'दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर गलतफहमियां दूर करूंगा', इस्तीफे के बाद बोले केएन राजन्ना
Mon, 11 Aug 2025 10:51 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:51 PM IST
सार
कर्नाटक के पूर्व सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने अपने इस्तीफे के बाद दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मुलाकात और खुद के बारे में बनी गलतफहमियों को दूर करने की बात कही है। उन्होंने कहा 'मैं जो भी कहूं, आखिर में मैं पार्टी हाईकमान के प्रति वफादार हूं।'
विज्ञापन
केएन राजन्ना, कर्नाटक के पूर्व मंत्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक और हाल ही में मंत्री पद से हटाए गए केएन राजन्ना ने कहा है कि वह दिल्ली जाकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे, ताकि उनके बारे में बनी 'गलतफहमियां' दूर की जा सकें। पत्रकारों से बातचीत में केएन राजन्ना ने कहा, 'हमारे पार्टी हाईकमान, पार्टी अध्यक्ष और महासचिव के. सी. वेणुगोपाल को मेरे बारे में कुछ गलतफहमियां हैं। मैं दिल्ली जाकर उनसे मिलूंगा और माहौल साफ करूंगा।'
यह भी पढ़ें - Shashi Tharoor: 'भारत परमाणु ब्लैकमेल बर्दाश्त नहीं करेगा...', आसिम मुनीर की धमकी पर भड़के शशि थरूर
मैं पार्टी हाईकमान के प्रति वफादार हूं- राजन्ना
पूर्व मंत्री केएन राजन्ना ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए कहा, 'मैं जो भी कहूं, आखिर में मैं पार्टी हाईकमान के प्रति वफादार हूं।' उन्होंने राहुल गांधी के 'वोट चोरी' आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि इसे राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
गलतफहमी पर दूंगा स्पष्टीकरण- राजन्ना
बता दें कि राजन्ना को उस समय मंत्री पद से हटाया गया, जब उनके 'वोट चोरी' संबंधी बयान पार्टी के आधिकारिक रुख से अलग माने गए। यह बयान खासकर राहुल गांधी के चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ अभियान से जुड़ा था। किसके कारण यह गलतफहमी हुई, इस पर राजन्ना ने कहा कि आने वाले दिनों में वह अपने बयान का विस्तृत स्पष्टीकरण देंगे।
यह भी पढ़ें - ECI: चुनावी नियमों का पालन न करने पर 476 राजनीतिक दलों पर होगा एक्शन, पहले 334 पार्टियों पर हुई थी कार्रवाई
पहले भी विवादों में रह चुके हैं केएन राजन्ना
मंत्री पद से हटाए जाने से पहले राजन्ना कई विवादों में रहे। उन्होंने खुले मंच से तीन और उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी- एक लिंगायत समुदाय से, एक SC/ST समुदाय से और एक अल्पसंख्यक समुदाय से। इसके अलावा, उन्होंने राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बनने की इच्छा भी जताई थी, यह पद वर्तमान में उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के पास है, जो इसे पिछले पांच साल से संभाल रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन