फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India will not tolerate blackmail Shashi Tharoor furious at Asim Munir's threat

Shashi Tharoor: 'भारत परमाणु ब्लैकमेल बर्दाश्त नहीं करेगा...', असीम मुनीर की धमकी पर भड़के शशि थरूर

Mon, 11 Aug 2025 09:42 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 11 Aug 2025 09:42 PM IST
सार

Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर की परमाणु धमकी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत इस तरह के ब्लैकमेल को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने अमेरिका से भारत के संबंधों को महत्वपूर्ण बताया। थरूर ने यह भी कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में लगाया गया 25% टैरिफ शांति वार्ता के बाद हट सकता है।

विज्ञापन
India will not tolerate blackmail Shashi Tharoor furious at Asim Munir's threat
शशि थरूर, सांसद, कांग्रेस - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की परमाणु हमले की धमकी पर सोमवार को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'इस विषय पर एक सवाल पूछा गया था और विदेश सचिव ने जवाब में कहा कि हम इसे कभी गंभीरता से नहीं लेते। भारत इस तरह की परमाणु ब्लैकमेल को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। यह देखना दुखद था कि मुनीर ने ऐसा बयान उस देश की जमीन पर खड़े होकर दिया, जो हमारा अच्छा मित्र है।
विज्ञापन


शशि थरूर ने आगे कहा, हमारे विदेश सचिव ने साफ कहा है कि अमेरिका के साथ हमारे संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसमें व्यापार केवल एक हिस्सा है, लेकिन हम कई मुद्दों पर लगातार संपर्क में हैं। वाणिज्य सचिव ने भी हमें इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने हमारे सदस्यों को सभी जरूरी स्पष्टीकरण दिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मुनीर की नई गीदड़भभकी: क्या सच में भारत के लिए खतरा है पाकिस्तान का परमाणु जखीरा, न्यूक्लियर बटन किसके पास?
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद और विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष थरूर ने कहा, अगर (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन से बैठक के बाद यूक्रेन के साथ भी बातचीत होती है, तो हमें रूस से तेल खरीदने के कारण जो दूसरा 25 फीसदी टैरिफ लगाया गया है, वह हटा दिया जाएगा, क्योंकि वह टैरिफ रूस-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि में लगाया गया था। कांग्रेस सांसद शशि थरूर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी विदेश मामलों पर बनी संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में विदेश मंत्रालय और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के प्रतिनिधि सांसदों को भारत की वर्तमान विदेश नीति के घटनाक्रम, विशेष रूप से अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता और टैरिफ से जुड़े मुद्दों पर जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed