राज्यसभा में दिखे सचिन तेंदुलकर, नरेश अग्रवाल ने कहा था- नहीं आना तो रिजाइन करो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा में सांसदों की गैरहाजिरी का मुद्दा सुर्खियों में उठने का असर गुरुवार को दिखाई दिया। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज राज्यसभा कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे। गौरतलब है कि इससे पहले बीजेपी की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में सांसदों की अनुपस्थिति का मुद्दा उठ चुका है।
Sachin Tendulkar attended Rajya Sabha proceedings today. pic.twitter.com/mA2gJ1XDCJ
— ANI (@ANI_news) August 3, 2017
आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल ने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अभिनेत्री रेखा सहित राष्ट्रपति द्वारा नामांकित सदस्यों के लगातार अनुपस्थित रहने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने पूछा था कि यदि उनकी सदन की कार्यवाही में भाग लेने के इच्छुक नहीं है तो वे इस्तीफा क्यों नहीं दे देते।
वहीं बीजेपी की पार्लियामेंट्री बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार शामिल हुए थे। इसके बाद अनंत कुमार ने कहा कि जो लोग राज्यसभा से लंबे समय से गायब हैं, उनके खिलाफ गंभीर कदम उठाए जा सकते हैं।
नरेश अग्रवाल ने उठाया था गैरहाजिरी का मुद्दा
सांसद नरेश अग्रवाल ने इस मामले को प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के तहत उठाया था। उन्होंने कहा था कि जाने माने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और रेखा सहित नामांकित सदस्य बजट सत्र में राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए।
साथ ही उन्होंने कहा यह भी कहा था कि यदि ये लोग लगातार सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो रहे हैं, इसका मतलब वे इसके लिए इच्छुक नहीं हैं। ऐसे में क्या उन्हें इस्तीफा नहीं दे देना चाहिए।
अग्रवाल ने उपसभापति से कहा, उनके ऑफिस की ओर से नामांकित सदस्यों को सदन की कार्रवाही में उपस्थित रहने के निर्देश दिए जाने चाहिए। यदि अध्यक्ष महोदय को मंजूर हो तो वे सदस्यों को पत्र लिख सकते हैं।
बता दें कि भारत के राष्ट्रपति को अधिकार है कि वो साहित्य, विज्ञान, कला, समाजसेवा और खेल के क्षेत्र से जुड़े 12 लोगों को राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत कर सकते हैं। इसी के तहत सचिन और रेखा जैसी हस्ती राज्यसभा सांसद बने हैं।
सचिन और रेखा के अलावा अनु आगा, संभाजी छत्रपति, रूपा गांगुली, नरेंद्र जाधव, एमसी मेरीकॉम, के परासरण, गोपी सुरेश, सुब्रामण्यम स्वामी और केटीएस तुलसी राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत राज्यसभा सासंद हैं।