{"_id":"597cb47a4f1c1b913e8b48d7","slug":"complaint-against-samajwadi-party-mp-naresh-agrawal-in-mathura-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सांसद नरेश अग्रवाल के खिलाफ मथुरा के कोर्ट में शिकायत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा सांसद नरेश अग्रवाल के खिलाफ मथुरा के कोर्ट में शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 29 Jul 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल
- फोटो : SELF
समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल के विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई गई है। इस मामले में परिवादी के बयान दर्ज करने के लिये 20 सितंबर की तिथि घोषित की गई है।
हाल ही सांसद नरेश अग्रवाल ने राज्यसभा में भगवान विष्णु, भगवान श्रीराम, माता जानकी और हनुमान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में कोयला वाली गली निवासी विहिप नेता गोकुलेश गौतम ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में कहा गया है कि परिवादी (शिकायतकर्ता) ने सांसद की टिप्पणी को अपने घर पर टीवी चैनल पर देखा था। जिसे सुनकर उसे मानसिक आघात पहुंचा और उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन
इस मामले में उसने 20 जुलाई को थाना कोतवाली में एफआईआर के लिए पत्र दिया लेकिन सांसद की राजनीतिक पहुंच के चलते उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मामले में न्यायालय ने शिकायत दर्ज कर 20 सितंबर को परिवादी के बयान लेने के तिथि नियत की है।