{"_id":"5decc3af8ebc3e1bbf281161","slug":"sabarimala-temple-income-in-2019-huge-crowd-of-devotees-visit-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादों के बाद भी सबरीमाला मंदिर की बढ़ी आय, 20 दिनों में हुई 69 करोड़ रुपये की कमाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विवादों के बाद भी सबरीमाला मंदिर की बढ़ी आय, 20 दिनों में हुई 69 करोड़ रुपये की कमाई
Tue, 10 Dec 2019 08:50 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 10 Dec 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
sabrimala temple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ होने के साथ मंदिर की आय दो महीने से चल रही तीर्थयात्रा के पहले 20 दिनों में ही 69 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
धर्मस्थल के मामलों के प्रबंधक त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीबी) ने बताया कि इस वर्ष छह दिसंबर तक मंदिर राजस्व 69.39 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह 2018-19 तीर्थयात्रा की इसी अवधि की आय से 27.55 करोड़ रुपये अधिक है।
विज्ञापन
टीडीबी के एक सदस्य विजयकुमार ने कहा कि पिछले इस समय तक राजस्व 41.84 करोड़ रुपये था। इस पवित्र स्थल को मंडल पूजा के लिए 16 नवंबर को खोल दिया गया था। ‘अरवन प्रसाद’ की बिक्री से 28.26 करोड़ जबकि ‘अप्पम प्रसाद’ से 4.2 करोड़ की आय हुई।‘हुंडी’ संग्रह से 23.58 करोड़ की आय हुई।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि पिछले साल 28 सितंबर को उच्चतम न्यायालय द्वारा सभी आयु वर्ग की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति देने और राज्य की वाम मोर्चा सरकार द्वारा इसका अनुपालन करने की प्रतिबद्धता जताए जाने के बाद दक्षिणपंथी संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए थे।
भूमाता दल की नेता तृप्ति देसाई को 10-50 वर्ष की आयु की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के कारण इस वर्ष एक बार फिर कोच्चि से ही लौटना पड़ा। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें सुरक्षा देने से इनकार कर दिया।