{"_id":"56f5c3474f1c1bd104f14fbc","slug":"s-shreesanth-join-s-bharatiya-janata-party-he-will-contest-election-from-thiruvananthapuram","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में शामिल हुए श्रीसंत, तिरुवनंतपुरम सीट से लड़ेंगे चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा में शामिल हुए श्रीसंत, तिरुवनंतपुरम सीट से लड़ेंगे चुनाव
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:25 AM IST
सार
- भाजपा ने केरल की 50 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने राज्य की 50 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। केंद्रीय चुनाव आयोग के साथ चार घंटे लंबी बैठक के बाद भाजपा ने घोषणा की है कि श्रीसंत ने औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है और वे तिरुवनंतपुरम से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते हुए 33 वर्षीय श्रीसंत ने कहा कि मैच फिक्सिंग मामले में अदालत ने उन्हें बरी कर दिया है। अब वे विपक्ष के किसी भी हमले से परेशान नहीं हैं। गौरतलब है कि बीते साल दिल्ली की एक अदालत में खिलाफ मामला खारिज होने के बावजूद बीसीसीआई ने श्रीसंत पर किसी भी तरह की क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भाजपा ने इससे पहले केरल में अपने 22 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।